{"_id":"5fc8e9b28ebc3e9bfd3f94de","slug":"shimla-chief-minister-helpline-employees-will-call-to-covid-19-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के कर्मी करेंगे कोरोना संक्रमितों को फोन, जानेंगे कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के कर्मी करेंगे कोरोना संक्रमितों को फोन, जानेंगे कुशलक्षेम
Thu, 03 Dec 2020 07:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Dec 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
सीएम जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 के कर्मचारियों को सभी कोविड मरीजों को फोन कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ कुशलक्षेम पूछने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से कोविड मरीजों की समस्याओं का समाधान करने को भी कहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 के कर्मचारी कोविड मरीजों का कुशलक्षेम और उनकी समस्याएं जानने को लेकर फोन कर रहे हैं। यदि मरीजों को किसी तरह की समस्या है तो वे उसे हल करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर आदमी का जीवन कैसे सुरक्षित रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कहा कि सरकार ने कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने और प्रदेश के लोगों की सुरक्षा के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को कोविड वार्ड का निरंतर निरीक्षण करने और पॉजिटिव मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने निर्णय लिया है कि 15 दिसंबर तक राज्य में किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी और फेस मास्क के उपयोग का सख्ती से पालन करने को कहा है। वायरस की चेन तोड़ने को सभी सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या 50 तक सीमित की है।
विज्ञापन