{"_id":"6ab9f8a72ceb0cc3f5024f43","slug":"shimla-car-glass-break-theft-15-lakh-goods-two-accused-arrested-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला में गाड़ी का शीशा तोड़ 15 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-मोबाइल समेत सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला में गाड़ी का शीशा तोड़ 15 लाख का सामान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; लैपटॉप-मोबाइल समेत सामान बरामद
Mon, 28 Sep 2026 10:48 AM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:48 AM IST
सार
शिमला के ढांडा के ऊपर सड़क किनारे खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी शिमला में गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना पश्चिम में दर्ज करीब 15 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी कब्जे में लिया गया है। मामला 19 सितंबर की रात का है। शिकायतकर्ता ने अपनी गाड़ी ढांडा के ऊपर सड़क किनारे पार्क की थी। अगली सुबह जब वह गाड़ी के पास पहुंचा तो उसके पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा हुआ मिला। गाड़ी की जांच करने पर पता चला कि अंदर रखा लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, घड़ी समेत करीब 15 लाख रुपये कीमत का सामान गायब था।
विज्ञापन
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और तकनीकी साक्ष्यों का भी विश्लेषण किया गया। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने मामले में 26 सितंबर को लेख राज (38) को आईजीएमसी शिमला के समीप से गिरफ्तार किया। लेख राज मंडी जिले की बल्ह तहसील का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी जोध सिंह (29) को 27 सितंबर को सुंदरनगर, मंडी से गिरफ्तार किया। वह भी बल्ह तहसील का निवासी है।
विज्ञापन
चोरी का सामान और वाहन बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।
मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ी
पुलिस ने इस संबंध में 20 सितंबर को धारा 305 बीएनएस के तहत अभियोग संख्या 192/2026 दर्ज किया था। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी और उसके बाद पुलिस द्वारा की गई बरामदगी के कारण यह मामला शिमला में चर्चा का विषय बना हुआ है।