{"_id":"613cc6dc8ebc3e69ab41035a","slug":"shimla-boulders-fell-from-the-hill-on-the-national-highway-the-vehicles-narrowly-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे वाहन
Sat, 11 Sep 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में हाईवे पर भूस्खलन।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खोपड़ी मंदिर के समीप एनएच-5 पर शनिवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। ज्यूरी के पास भी पूरा पहाड़ गिर गया। बंद मार्ग को खोला जा रहा है। रामपुर में कॉलेज गेट से लेकर खोपड़ी मंदिर तक पहाड़ खतरनाक हो गए हैं। यहां कभी भी हादसा हो सकता है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद काफी देर तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। एनएच विभाग ने मशीनरी भेजकर आधे घंटे के भीतर मार्ग बहाल कर दिया। एनएच प्राधिकरण रामपुर के एक्सईएन केएल सुमन ने बताया कि भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद तुरंत मार्ग बहाल करने के लिए मशीनरी भेज दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
पंथाघाटी में फिर भूस्खलन, सड़क पर आया मलबा
राजधानी में जारी भारी बारिश के चलते शहर के बीसीएस-पंथाघाटी सड़क पर शिव मंदिर के पास शुक्रवार रात फिर भूस्खलन हो गया। यहां कुछ दिन पहले भी पहाड़ी का मलबा सड़क पर गिरा था जिसमें एक कार दब गई थी। हालांकि शुक्रवार रात यहां गाड़ियां खड़ी नहीं थी जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। वार्ड पार्षद राकेश शर्मा ने बताया कि देर रात भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया था जिसे हटा दिया है। फिलहाल कोई नुकसान नहीं है। बारिश के चलते गिरि और गुम्मा में भी फिर हल्की गाद आ गई जिससे शहर के लिए पानी की सप्लाई घटी है। सभी परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए करीब 30 एमएलडी पानी मिला है। राहत यह है कि शनिवार दिनभर पानी की सप्लाई सुचारु रही जिससे शहर के ज्यादातर इलाकों में पानी की आपूर्ति कर दी है।
विज्ञापन
बारिश से कुल्लू जिले की 31 सड़कों पर थमे वाहनों के पहिये
जिला कुल्लू में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। शनिवार को मौसम दिनभर परिवर्तनशील बना रहा। सुबह के समय बारिश के बाद दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश के बाद जिला कुल्लू में 31 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। सेब सीजन के बीच बारिश से सड़कें बंद होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद देउठा जाबली सड़क, नेशनल हाईवे कुल्लू मनाली से बराण सड़क, ब्रौ पोशणा चकलोट सड़क, मांगटा-कुशवा, चोउरधार-पनेउ सड़क आदि सड़कें बारिश से बंद चल रही हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग बंद पड़ी सड़कों को बहाल करने में जुटा है।