{"_id":"92d184ffc0a8e66936d1fa14aa9ac941","slug":"shimla-bjp-celebrate-as-modi-take-oath-of-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की शपथ पर शिमला में आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की शपथ पर शिमला में आतिशबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 27 May 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की खुशी में शिमला भाजपा ने सोमवार शाम छह बजे हलवा बांटकर और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल, भारतीय जनता पार्टी शिमला मंडल ऑफिस, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ऑफिस, लोअर बाजार, पुराना बस स्टैंड, बालूगंज बाजार, संजौली बाजार में लाइटें लगाकर बाजार को रोशनी से जगमग कर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष कपिल सूद ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को 30 साल बाद अपनी चुनी हुई सरकार पूर्ण बहुमत से मिली है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी विकास होगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मदन शर्मा, राजेश शारदा, विशेषवर नाथ, सुरेश सूद, संजय सूद, रमेश चोजड़, संजीव ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, राजीव पंडित, नरेश शर्मा, सुरेश ठाकुर, सुखदेव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके अलावा हरीश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, अरुण शर्मा, राजू ठाकुर, किरण बावा, हितेश, प्रदीप कश्यप, विमल साना, शीतल ब्यास, जमील सिद्दकी, बृज सूद, रजनी, कल्याण धीमान, भारती सूद, मनोज कुठियाला, सुभाष चंदेल, अभिमन्यु भागड़ा, सुरेश शर्मा, सुशील चौहान, प्रवीण, सूरज जमाल्टा, श्याम शर्मा, शुभ महाजन भी शामिल रहे।