फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla: A two and a half year old child fell into a tank in theog, a 70 year old man saved his life

Shimla: टैंक में गिरा ढाई साल का बच्चा, 70 वर्षीय बुजुर्ग ने छलांग लगाकर बचाई जान

Mon, 23 Jun 2025 11:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 11:01 AM IST
सार

 शिमला जिले के उपमंडल की बड़ोग पंचायत के चलावली गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पानी के टैंक में कूदकर ढाई साल के बच्चे की जान बचाई। 

विज्ञापन
shimla: A two and a half year old child fell into a tank in theog, a 70 year old man saved his life
70 वर्षीय मोहन लाल, जिन्होंने टैंक में गिरे बच्चे की जान बचाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल की बड़ोग पंचायत के चलावली गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पानी के टैंक में कूदकर ढाई साल के बच्चे की जान बचाई। बुजुर्ग मोहन लाल समय रहते बचाव न करते, तो कोई अनहोनी हो सकती थी। क्षेत्र में मोहन लाल की काफी चर्चा हो रही है। बच्चे के पिता सुरेश वर्मा ने बताया कि उनका बेटा रेहान वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान घर के पास बने पानी के टैंक में जा गिरा। यह टैंक सार्वजनिक रूप से ग्रामीणों ने बनवाया है। इसका इस्तेमाल सिंचाई और अन्य कार्यों के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

सुरेश ठियोग में एक कैंटीन चलाते हैं। घटना के समय सुरेश की माता और उसकी पत्नी उर्मी देवी घर पर थीं। टैंक की ऊपर वाली जगह खुली होने के कारण रिहान टैंक में गिर गया। रिहान के गिरने के आवाज सुनकर रिहान की मां और दादी मौके पर पहुंचे। उनके शोर मचाने से आसपास घरों की महिलाएं इकट्ठा हुई। इस दौरान किसी घर में कोई पुरुष नहीं था। महिलाएं साथ लगते रास्ते पर मदद की गुहार लगाने लगीं। स्थानीय ग्रामीण मोहन लाल किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहे थे। उन्होंने शोर सुना तो तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि एक छोटा बच्चा पानी से आधे भरे टैंक में गिर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बिना कुछ सोचे टैंक में छलांग लगा दी। करीब 12 फीट गहरे टैंक में छलांग लगाकर उन्होंने बच्चे को कंधे पर उठाकर किसी तरह बाहर निकाला। बच्चा बेहोशी की हालत में था। उन्होंने बच्चे का पेट दबाते हुए बच्चे को उलट-पलट करते हुए होश में लाने की कोशिश की। कुछ देर बाद उनकी यह कोशिश रंग लाई और बच्चे के पेट में भरा पानी उल्टी के जरिये बाहर निकल आया। स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चे को सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई। स्थानीय लोगों ने पंचायत से टैंक की फेंसिंग करने और इस पर छत लगाने की मांग उठाई है। पंचायत प्रधान मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि बच्चे की जान बचाने वाले मोहन लाल ने बहादुरी का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed