शिमला: 12 वरिष्ठ सहायक बने सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
करीब 12 वरिष्ठ सहायकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के बाद सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कोमल चंद को बद्दी बैरियर पर नई नियुक्ति दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों को आठ साल बाद प्रमोशन की सौगात मिली है। करीब 12 वरिष्ठ सहायकों को विभागीय पदोन्नति कमेटी की सिफारिश के बाद सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कोमल चंद को बद्दी बैरियर पर नई नियुक्ति दी गई है। इसी तरह सतीश कुमार को डमटाल, तुला राम कंडवाल, सोना चौहान टिपरा, विद्या देवी बरोटीवाला, जितेंद्र तोमर कालाअंब , ज्ञान सिंह परवाणू, मेहर सिंह पांवटा, कृष्ण चंद मेहतपुर, विजय भूरिया गगरेट और कृष्ण लाल को स्वारघाट बैरियर पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इसके अलावा वरिष्ठ सहायक जगदीश कुमार को भी एआरटीओ के पद पर पदोन्नति दी गई है।
वरिष्ठ सहायक अनीता कटोच, रमन शर्मा, अशोक कुमार, प्रताप चंद, नरेश वर्मा, सिंह राम और शीतल कौशल व जसपाल सिंह को अधीक्षक ग्रेड दो के पद पर पदोन्नत किया है। वहीं, एमवीआई साहिल धर्माणी को आरटीओ मंडी से आरटीओ बिलासपुर कार्यालय, बिलासपुर में तैनात रहे अभिषेक शर्मा को मंडी स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा अधीक्षक ग्रेड दो राजेश कौशल को गगरेट बैरियर से आरटीओ बद्दी कार्यालय, राम पाल को बद्दी बैरियर से आरटीओ रामपुर और सचिंद्र को मेहतपुर बैरियर से सिरमौर स्थानांतरित किया गया है।