फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shilpa sharma of kangra got slected as IAS

पढ़िए, हिमाचल की नई IAS शिल्पा का पहला इंटरव्यू

Thu, 12 Jun 2014 11:01 PM IST
Updated Thu, 12 Jun 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
shilpa sharma of kangra got slected as IAS

कांगड़ा के बैजनाथ उपमंडल के पपरोला कस्बे की 28 वर्षीय शिल्पा शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित हुई हैं। शिल्पा ने अपने दूसरे प्रयास में 259वां रैंक हासिल किया है। वर्तमान में नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) नोएडा में कार्यरत शिल्पा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अपने परिवारजनों को दिया है।

विज्ञापन


पपरोला के वार्ड नंबर 3 खतरेहड़ में 15 अगस्त 1986 को पिता विजय शर्मा और मां विमलेश शर्मा के घर जन्मी शिल्पा ने जमा दो तक की शिक्षा बिनवा पब्लिक स्कूल बैजनाथ से हासिल की। इसके बाद उन्होंने एनआईटी हमीरपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
विज्ञापन


शिल्पा ने ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में अपनी सफलता का राज साझा करते हुए बताया कि नौकरी के साथ-साथ एक टाइमटेबल बनाकर वह निरंतर पढ़ने में जुटी रही। खासकर छुट्टियों में उसने आईएएस की परीक्षा के लिए खास तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा ने दिए सफलता के ये मंत्र

shilpa sharma of kangra got slected as IAS

बकौल शिल्पा उसकी सफलता के पीछे निरंतर कड़ी मेहनत व भाग्य का हाथ है। कड़े परिश्रम व लगन से आप अपने भाग्य को बदल सकते हैं। शिल्पा ने कहा कि अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए शॉर्टकट की बजाय युवा पीढ़ी कड़ी मेहनत में विश्वास करे तो हर कदम पर आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।

शिल्पा ने कहा कि वह 2 दिन बाद अपने गृहनगर पपरोला पहुंचकर अपनी सफलता की खुशी परिजनों के साथ साझा करेगी। शिल्पा ने कहा कि उनकी दादी, माता-पिता व छोटे भाई-बहनों ने हर कदम पर उसका सहयोग किया जिससे वह यह मुकाम हासिल कर सकी।

शिल्पा ने कहा कि बतौर आईएएस अफसर वह समाज के हर तबके की भलाई करने का पूरा प्रयास करेंगी। खासकर महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ खास करने का वह इरादा रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed