फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shikshak mahasangh meeting in Karsog Mandi himachal pradesh

प्रवक्ता पदनाम को लेकर उलझाना बंद करे सरकार : कपूर

Sat, 14 Sep 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करसोग (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Sep 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
shikshak mahasangh meeting in Karsog Mandi himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

संस्कृत महाविद्यालय करसोग में प्रदेश शिक्षक महासंघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार ने की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के महामंत्री महेंद्र कपूर मुख्य अतिथि थे। बैठक में महासंघ के मांगपत्र और शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में प्रवक्ता पदनाम को लेकर सरकार उलझाना बंद करे। महासंघ के मांगपत्र पर चर्चा के दौरान मुख्य रूप से हाल ही में सरकार की ओर से प्रवक्ता पदनाम को प्रवक्ता स्कूल न्यू करने का विरोध किया गया। कहा कि महासंघ का शिष्टमंडल जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें प्रवक्ता पदनाम की बहाली का पक्ष रखा जाएगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने कहा कि संगठन में परिवार की तरह मिलकर कार्य करने से संगठन का विस्तार होता है। पदोन्नति के बाद ग्रेड पे के लिए दो वर्ष की शर्त हटाने सहित अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश महामंत्री विनोद सूद, उपाध्यक्ष जयशंकर, सह संगठन मंत्री भीष्म सिंह, अतिरिक्त महामंत्री सुधीर गौतम, प्रदेश मीडिया प्रभारी दर्शन लाल कालिया, कोषाध्यक्ष तीरथा नंद, नरेंद्र चंदेल, मंडी के अध्यक्ष भगत चंदेल, शिमला से अशोक कुमार, कुल्लू से चतर सिंह, कांगड़ा से जोगिंद्र सिंह, बिलासपुर से ललित मोहन, ऊना से सुशील मल्होत्रा, किन्नौर से बलबीर नेगी, सोलन से नरेंद्र कपिला, प्रकाश कौशल, शिक्षा आयाम प्रमुख अशोक कुमार, सिरमौर से विजय कंवर, होम प्रकाश, संजीव वर्मा, तजवीर और रमेश कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed