फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shepherd Dies as Boulder Fall in banikhet Chamba Himachal Pradesh

Chamba News: ढांक से गिरकर भेड़पालक की मौत, सर्दियां पंजाब में बिताकर घर लौट रहा था

Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Apr 2023 07:03 PM IST
सार

प्रेम सिंह भेड़-बकरियां चराने के लिए जंगल में गया था, जहां पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया और सिर में चोट लगने से बेसुध हो गया और पूरी रात वहीं पड़ा रहा।

विज्ञापन
Shepherd Dies as Boulder Fall in banikhet Chamba Himachal Pradesh
शव ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

सर्दियां पंजाब में बिताने के बाद अपनी भेड़-बकरियों के साथ चुराह की ओर लौट रहे एक भेड़पालक की ढांक से गिर कर मौत हो गई। मृतक की पहचान (41) वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र सागर गांव मझोगा तहसील चुराह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार प्रेम सिंह में अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए पंजाब में ले गया था। अब वापस चंबा के चुराह की ओर लौट रहा था। इस दौरान प्रेम सिंह ने बनीखेत स्थित पेट्रोल पंप के पास हाईवे के किनारे अपना डेरा लगाया था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- सेल्फी लेने के चक्कर में बिजली की तारों की चपेट में आया इंग्लैंड का पर्यटक, मौत
विज्ञापन


शनिवार को वह अपनी भेड़-बकरियां चराने के लिए साथ लगते जंगल में गया था, जहां पांव फिसलने से वह ढांक में गिर गया और सिर में चोट लगने से बेसुध हो गया और पूरी रात वहीं पड़ा रहा। देरशाम तक भेड़पालक के डेरे पर वापस न लौटने पर उसके साथियों ने तलाश आरंभ की तो देररात तक कोई भी सुराग न लगने पर डेरे में वापस लौट आए। रविवार सुबह फिर से साथी भेड़पालकों ने प्रेम सिंह की तलाश आरंभ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अमूमन सवा नौ बजे भेड़पालकों ने ढांक में खाई में गिरे गए प्रेम सिंह को ढूंढ निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed