{"_id":"615ede948ebc3e2c9d70d17a","slug":"shardiya-navratri-2021-devotees-pays-obeisance-at-chintpurni-temple-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी मंदिर: इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं मिली तो मशीन लेकर ही भाग गए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी मंदिर: इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं मिली तो मशीन लेकर ही भाग गए श्रद्धालु
Thu, 07 Oct 2021 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 07 Oct 2021 05:19 PM IST
सार
मंदिर प्रशासन ने दर्शनों के लिए तीन जगह चिंतपूर्णी सदन, एमआरसी पार्किंग, शंभू बैरियर पर दर्शन पर्ची काउंटर लगाए हैं। यहां श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में उमड़े श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में गुरुवार को पहले नवरात्र पर इंतजार के बाद भी पर्ची नहीं मिलने से नाराज कुछ श्रद्धालु दर्शन पर्ची मशीन लेकर ही भाग गए। इससे एमआरसी की पार्किंग में मंदिर न्यास की ओर से लगाए काउंटर पर श्रद्धालुओं को दो घंटे तक दर्शन पर्ची नहीं मिली। चिंतपूर्णी मंदिर खुलते ही दर्शन पर्ची काउंटर पर श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
काउंटर पर तैनात होमगार्ड ने मशीन से दर्शन पर्ची देनी शुरू की तो चंद मिनट बाद ही मशीन ने काम करना बंद कर दिया। काउंटर पर करीब 200 श्रद्धालु जुट गए थे। दर्शन पर्ची के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जब होमगार्ड ने मशीन खराब होने और दूसरे काउंटर से पर्ची लेने की बात कही तो गुस्साए कुछ श्रद्धालु होमगार्ड से दर्शन पर्ची मशीन ही ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को एडीबी की बिल्डिंग में दर्शन पर्ची लेने के लिए भेजा गया। करीब सात बजे दूसरी मशीन लाकर दोबारा से पर्ची देना शुरू किया। इसके बाद यह मशीन भी दो घंटे बाद करीब नौ बजे खराब हो गई। मशीन को फिर दोबारा बदला गया।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने दर्शनों के लिए तीन जगह चिंतपूर्णी सदन, एमआरसी पार्किंग, शंभू बैरियर पर दर्शन पर्ची काउंटर लगाए हैं। यहां श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची देने की व्यवस्था की गई है। उधर, कार्यकारी मंदिर अधिकारी रोहित जालटा ने बताया कि ऐसा मामला सुबह के समय आया था। दूसरी मशीन लाकर एमआरसी पार्किंग में दोबारा से यात्रियों को दर्शन पर्ची देना शुरू कर दिया गया था।