{"_id":"5f92d17e01392f50f804fd17","slug":"shardiya-navratri-2020-14-lakh-offering-at-jwalamukhi-temple-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने मां ज्वाला को भेंट की लाखों की नकदी, सोना और चांदी भी चढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने मां ज्वाला को भेंट की लाखों की नकदी, सोना और चांदी भी चढ़ाई
Fri, 23 Oct 2020 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 23 Oct 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शक्तिपीठ ज्वालामुखी में शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रही। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए शक्तिपीठ पहुंचे। इसी कड़ी में शुक्रवार को शक्तिपीठ में दुर्गा अष्टमी नवरात्र की धूम रही। लोगों ने बड़ी संख्या में पवित्र ज्योति के रूप में मां के दर्शन किए। एसडीएम धनवीर ठाकुर ने बताया कि 5 नवरात्र में ज्वालामुखी में 14 लाख 96 हजार 20 रुपये का चढ़ावा भक्तों ने चढ़ाया।
विज्ञापन
इसके अलावा 100 अमरीकी डॉलर, 1 दीनार और 2 किलो 228 ग्राम चांदी और 4 ग्राम सोना भी चढ़ाया गया है। पांचवें नवरात्र पर भक्तों ने 2 लाख 40 हजार 981 रुपये व 900 मिलीग्राम सोना व 1 ग्राम 210 मिलीग्राम चांदी माता के चरणों मे अर्पित की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि न्यास प्रबंधन और प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की है। कोरोना एसओपी को ध्यान में रखते हुए भक्तों को मां के दर्शन कराए गए। पुजारी व न्यास सदस्य सौरभ शर्मा ने बताया की ज्वालामुखी में शुक्रवार को दुर्गा अष्टमी नवरात्र की धूम रही। हालांकि, कोरोना के कारण भक्तों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन