{"_id":"5ddd2b478ebc3e55071b0667","slug":"shanta-kumar-statement-over-maharashtra-crisis-in-at-palampur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरी बात मानी होती तो आज मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार होती: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरी बात मानी होती तो आज मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार होती: शांता
Wed, 27 Nov 2019 10:32 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में हुए व्यापमं घोटाले में राष्ट्रीय भाजपा के निशाने पर रहे चुके पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का कहना है कि पार्टी ने उनका कहना मान लिया होता तो मध्य प्रदेश में आज सरकार भाजपा की होती। मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में 31 लोगों को हुई सजा के बाद पत्रकारों के सवाल में शांता ने कहा कि उन्होंने व्यापमं घोटाले को लेकर एक पत्र राष्ट्रीय भाजपा को लिखा था। जिसे उनके कार्यालय से किसी ने मीडिया में लीक कर दिया था, जिसे लेकर उन्हें पार्टी के कोप का भाजन भी बनना पड़ा था।
विज्ञापन
यहां तक कि मीडिया में वायरल उनके पत्र से खफा पार्टी के बड़े नेता ने यह कह दिया था कि उन्हें (शांता) मध्य प्रदेश में व्यापमं घोटाला तो दिखता है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं दिखता। इस पर शांता कुमार पार्टी के निशाने पर रहे थे। अभी इस घोटाले में 31 लोगों को सजा के बाद पत्रकारों के सवालों पर शांता ने कहा कि उन्होंने इस बारे पार्टी को आगाह किया था। उनकी बात मानी होती तो आज एमपी में भाजपा की सरकार होती। पार्टी भले ही उनसे खफा हुई थी, लेकिन मैंने जो कहा था आई एम प्राइड ऑफ दैट।
विज्ञापन