{"_id":"6443ff6413f2d0ad7f080115","slug":"shanta-kumar-said-law-will-have-to-be-made-on-the-ever-increasing-population-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शांता कुमार बोले- लगातार बढ़ती आबादी पर बनाना होगा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शांता कुमार बोले- लगातार बढ़ती आबादी पर बनाना होगा कानून
Sat, 22 Apr 2023 09:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Apr 2023 09:10 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत, चीन को पछाड़ कर विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार अब भारत, चीन को पछाड़ कर विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। भारत के लिए यह खुशी की बात नहीं है। भयंकर चिंता और अंधकारमय भविष्य की बात है। आबादी बढ़ने से रोकने के लिए सख्त कदम नहीं उठाए तो भारत का भविष्य संकटमय हो जाएगा। भारत विश्व के पांच अमीर देशों में शामिल हो गया है। विश्व में सबसे अधिक तेजी से बढ़ती भारत की अर्थव्यवस्था बन गई।
विज्ञापन
अमीरों की संख्या बहुत बढ़ गई, लेकिन जहां भारत विश्व में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया, वहीं दुनिया में सबसे अधिक गरीब और भूखे लोगों का देश भी है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबी और बेरोजगारी को दूर करने के लिए पूरा प्रयत्न हुआ है। इसके बाद भी गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण बढ़ती हुई आबादी है। शांता कुमार ने देश की जनता और राजनीतिक दलों से अपील की है कि इस महत्वपूर्ण विषय पर जनमत जागृत करें, ताकि देश जल्द बढ़ती आबादी को रोकने के लिए कानून बनाए।
विज्ञापन