फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta Kumar said Even today in Himachal, there is no road in many areas.

Kangra News: शांता कुमार बोले- हिमाचल में आज भी कई इलाकों में सड़क नहीं होने से होती है हैरानी

Sat, 10 Jun 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 07:31 PM IST
सार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कुल्लू जिले के गाड़ा पारली गांव में एक चार माह की बच्ची के अधिक बीमार होने पर उसकी मां उसे गोद में उठा कर 22 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन
Shanta Kumar said Even today in Himachal, there is no road in many areas.
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कुल्लू जिले के गाड़ा पारली गांव में एक चार माह की बच्ची के अधिक बीमार होने पर उसकी मां उसे गोद में उठा कर 22 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंची। 75 साल की आजादी के बाद भी उस गांव के लोगों को कोई सड़क नहीं मिली है। प्रदेश में ऐसे समाचारों को देख बहुत हैरानी होती है। आज से करीब 22 साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जन्म दिन पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी। वह तब ग्रामीण विकास मंत्री थे। उस योजना को पूरे देश में शुरू करने का सौभाग्य मुझे मिला।

विज्ञापन


कहा कि इस योजना का मूल उद्देश्य यह था कि देश के जिन गांवों को किसी भी प्रकार की संपर्क सड़क नहीं मिली है, वहां इस धन का उपयोग किया जाए। लेकिन, कुछ प्रदेशों ने अपनी कच्ची सड़कों को इस धन से पक्का करना शुरू कर दिया और योजना का मूल उद्देश्य समाप्त होने लगा। मैंने कुछ प्रदेशों का धन रोक लिया। उन प्रदेशों के प्रतिनिधियों ने लोकसभा में बहुत शोर मचाया तब मैंने और प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट किया था कि इस धन का उपयोग केवल वहीं किया जाए जहां किसी भी प्रकार की सड़क नहीं है। बाद में यह नियम बदल दिए गए। शांता ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि इस प्रकार के उपेक्षित गांव को सड़क बनाने के लिए प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed