{"_id":"5703c2604f1c1b8228c8112b","slug":"shanta-kumar-letter-to-smriti-irani-on-cu-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांता ने तोड़ी चुप्पी, कहा धर्मशाला में जल्द खुले सीयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांता ने तोड़ी चुप्पी, कहा धर्मशाला में जल्द खुले सीयू
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 06 Apr 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
भाजपा वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा में खुलने वाले केंद्रीय विवि को लेकर अब तक चुप्पी साधे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार भी आगे आ गए हैं। उन्होंने दुख जताया कि सात साल से लटके सीयू के मामले में अब राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब तो प्रदेश सरकार ने जमीन भी मुहैया करवा दी है।
विज्ञापन
तो फिर अब देर क्यों है? लिहाजा, शांता ने भी अब सरकार की ओर से मुहैया करवाई जगह पर सीयू खोलने की वकालत की है। इस बाबत शांता ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थान का फैसला जल्द किया जाए।
विज्ञापन
दुख की बात है कि पिछले 7 सालों से राजनीति के कारण यह मामला विवादों में घिरता गया। अब प्रदेश सरकार ने अंतिम रूप से भारत सरकार को भूमि के संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से दी गई यह भूमि धर्मशाला से केवल 15 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
धर्मशाला में बौद्घ धर्मगुरु दलाईलामा के निवास के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम है। दिल्ली से हर दिन तीन उड़ानें आती हैं। इससे बेहतर स्थान कोई नहीं हो सकता। शांता ने कहा कि अब इसका फैसला केंद्र सरकार की चयन समिति पर छोड़ दिया जाए। उन्होंने स्मृति ईरानी से सीयू को जल्द बनाने की मांग की है।