{"_id":"c8dec5ef3eafb881d1d9018da146230d","slug":"shanta-kumar-in-chamba-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के सपने पर नेताओं ने फेरा पानी: शांता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के सपने पर नेताओं ने फेरा पानी: शांता
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 22 Apr 2014 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-चंबा के भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कहा कि लाखों शहीदों की कुर्बानी जाया हो गई है। उन्होंने कुर्बानियां देकर जिस भारत का सपना देखा था, वैसा भारत नहीं बन पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह अगर दोबारा भारत में आ जाएं तो वह नेताओं को दोनों हाथों से देश को लूटते, गरीबों को भुखमरी से मरते और महिलाओं की इज्जत लुटती देख उन्हें यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि इस देश को कैसे बचाया जाए।
विज्ञापन
शांता कुमार ने चंबा मंडल के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि अब तो देशवासियों को आशा की किरण नरेंद्र मोदी में ही दिख रही है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में भारत का माथा जितना कलंकित हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। आज देश विश्व के भ्रष्टतम देशों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
यूएन फूड प्रोग्राम की रिपोर्ट में भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा भूखे लोग रहते हैं। कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल है कि बाकी देश अपने नागरिकों को भारत में जाने से रोक रहे हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गरीबी के कारण देश के 80 जिलों में नक्सलवाद पांव पसार चुका है।
शांता कुमार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर प्रहार किया कि हाल में आई दो किताबों ने जाहिर कर दिया है कि जब देश लुट रहा था, तो प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी से चिपके बैठे थे। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल भी मौजूद रहे।