फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shanta, anurag did not got a seat in modi cabinet

मोदी मंत्रिमंडल में न शांता न अनुराग, हिमाचल निराश

Mon, 26 May 2014 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 26 May 2014 11:12 PM IST
विज्ञापन
shanta, anurag did not got a seat in modi cabinet

नरेंद्र मोदी बेशक देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हों, लेकिन हिमाचल को उनकी नई सरकार से निराशा हाथ लगी है। मोदी के 46 मंत्रियों में 4 सांसदों वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल से एक भी कैबिनेट या राज्य मंत्री नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले उम्मीद थी कि कांगड़ा से सांसद शांता कुमार या हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर में से कोई मंत्री जरूर बनेगा। इस उम्मीद के कारण भी थे।

वाजपेयी सरकार में शांता कुमार खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्रालय संभाल चुके थे। दूसरी ओर अनुराग ठाकुर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वह लगातार हैट्रिक के बाद लोकसभा पहुंचे थे।
विज्ञापन

उम्र ज्यादा होने के कारण चूके शांता

shanta, anurag did not got a seat in modi cabinet

माना जा रहा है कि शांता कुमार उम्र ज्यादा होने के कारण मंत्रिमंडल से चूक गए, जबकि अनुराग ठाकुर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटों को मंत्रिमंडल में लेने के दबाव में अनुराग ठाकुर का नाम भी उलझ गया।

एक चर्चा ये भी है कि शांता कुमार को एडजस्ट करने के बाद अनुराग ठाकुर मंत्री बनाए जा सकते हैं। शांता का नाम योजना आयोग के लिए भी चल रहा है। पार्टी के भीतर ये चर्चा भी है कि मोदी ने चूंकि सभी सांसदों का प्रोफाइल पहले देखा था।

एफआईआर के कारण कटा अनुराग का पत्ता

shanta, anurag did not got a seat in modi cabinet

हो सकता है कि अनुराग ठाकुर पर दर्ज विजिलेंस की एफआईआर के कारण उनका पत्ता कटा हो। पिछले एक साल में अनुराग पर 6 एफआईआर हिमाचल सरकार ने दर्ज की हैं। हालांकि अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने की संभावना को देखते हुए उनके पिता प्रेम कुमार धूमल और माता शीला धूमल भी दिल्ली गई थीं।

हिमाचल भाजपा को अब जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का इंतजार है। शपथ ग्रहण में शामिल हुए भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे कई राज्यों को अभी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। हमें कैबिनेट विस्तार में जगह मिलने की अब भी उम्मीद है। नरेंद्र मोदी हिमाचल को खाली नहीं छोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed