फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shant Maha Yagya concluded with Kurud installation in the temple of Chudhar Shirgul devta

Shimla: चूड़धार शिरगुल देवता मंदिर में 52 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ, कुरुड़ स्थापना के साथ समापन, हजारों बने गवाह

Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल(रोहड़ू)
अमर उजाला नेटवर्क, चौपाल(रोहड़ू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Oct 2024 05:14 PM IST
सार

चूड़धार मंदिर में करीब 52 साल बाद इस तरह का बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। हालांकि, मंदिर जीर्णोंद्धार का कार्य पिछले 20-22 वर्षों से किया जा रहा था तथा और अब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर कुरुड़ स्थापना की गई। 

विज्ञापन
Shant Maha Yagya concluded with Kurud installation in the temple of Chudhar Shirgul devta
शिरगुल देवता मंदिर में 52 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला व सिरमाैर जिले की सीमा पर चूड़धार चोटी में स्थित शिरगुल देवता के मंदिर में शुक्रवार को कुरुड़ स्थापना के बाद शांत महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। सुबह 11:00 बजे से कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम आरंभ हुआ और कालाबाग नामक स्थान से कुरुड़ को मंदिर तक सभी देवी-देवताओं की मौजूदगी में पहुंचाया गया। शिरगुल महाराज की 12 पालकियों के साथ दर्जनों स्थानीय देवी-देवता व हजारों लोग इस भव्य आयोजन के गवाह बने। इस शांत महायज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों से शिरगुल महाराज की 12 पालकियां सहित स्थानीय देवी-देवताओं ने भी शिरकत की थी। 

विज्ञापन


52 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ
चूड़धार मंदिर में करीब 52 साल बाद इस तरह का बड़ा धार्मिक आयोजन किया गया। हालांकि, मंदिर जीर्णोंद्धार का कार्य पिछले 20-22 वर्षों से किया जा रहा था तथा और अब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने पर कुरुड़ स्थापना की गई। मंदिर में लकड़ी की अद्भुत नक्काशी की गई है और इस महायज्ञ के लिए मंदिर को पांच क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था।

विज्ञापन

करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने की शिरकत
चूड़धार में इस अनुष्ठान में शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिरकत की और सभी ने कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भंडारे का आनंद लिया। और अपने गंतव्य को लौटे।

प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजन के लिए नियुक्त किए थे 16 नोडल अधिकारी
कार्यक्रम के दौरान कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने विभिन्न कमेटियां गठित कर 16 नोडल अधिकारी नियुक्त किए थे। इसमें तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, खंड विकास अधिकारी चौपाल विनीत ठाकुर, नायब तहसीलदार चौपाल प्रशांत शर्मा,  डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा, एसएचओ चौपाल, नेरवा, कुपवी, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड गोवर्धन सिंह दिलटा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग रजनीश वर्मा,  प्रिंसिपल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल हरि शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा गुरमेल सिंह, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति आतिश ठाकुर,  प्रभारी गैस एजेंसी चौपाल वीरेंद्र शर्मा, तहसीलदार नेरवा विनोद कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी नेरवा अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता चौपाल राकेश ठाकुर सहित अनेक कर्मचारी व समिति सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी थी। 

विज्ञापन

शांत पर्व के दौरान गुरुवार को रात्री ठहराव के लिए  प्रशासन ने काला बाग में टेंट की व्यवस्था की थी और इसके अलावा मंदिर व समिति की सरांय में भी ठहरने की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय भी बनाए गए थे। रात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भजन-कीर्तन का भी प्रबंध किया गया किया गया था।  चूड़धार मंदिर कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने शांत महायज्ञ कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मंदिर समिति, नंबरदार, चुड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों तथा आयोजन में तेनात सभी स्वमसेवकों का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed