फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shameful Act in Civil Hospital Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

इस अस्पताल में शर्मसार हुई इंसानियत, लाश के साथ किया भद्दा मजाक

Sat, 29 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Sat, 29 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shameful Act in Civil Hospital Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

समाज में भगवान का दर्जा पाने वाले डॉक्टरों के बीच इंसानियत शर्मसार हो गई। जिंदा लोगों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन लाश के साथ अस्पताल प्रशासन ने भद्दा मजाक किया। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सिविल अस्पताल नादौन का है। मौत के बाद एक व्यक्ति के शव को अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में अर्धनग्न अवस्था में रख दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान विजय कुमार उर्फ सोनू पुत्र देशराज निवासी नादौन उपमंडल के गांव डोडण पंचायत मझियार के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को वीरवार को 108 एंबुलेंस से भड़ोली से अस्पताल लाया गया था। सोनू के शरीर पर मारपीट के निशान थे। जब उसे अस्पताल लाया गया तो वह बेसुध था।

विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को इसलिए करना पड़ा पुलिस को फोन

Shameful Act in Civil Hospital Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

अस्पताल में उपचार के दौरान वह अपनी हरकतों से अन्य लोगों को भी परेशान करने लगा। इस कारण अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस तथा अस्पताल कर्मचारियों ने उसे अस्पताल से उठाकर पास में ही बन रहे निर्माणाधीन भवन में रख दिया। पूरा दिन सोनू वहीं पड़ा रहा। हालांकि, डॉक्टर उसे बीच-बीच में देखते रहे।

रात को भी सोनू खुले निर्माणाधीन भवन में पड़ा रहा। सुबह होने पर आसपास के लोगों ने उसे मृत पाया। इसकी सूचना दी, परंतु पुलिस नहीं पहुंची। न ही शव को कपड़े से ढका गया। समय बीतने पर मृतक की आसपास के लोगों ने पहचान की। इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिजन मृतक सोनू को अपने गांव ले गए और वहां अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कुछ इस तरह हुआ विवाद

Shameful Act in Civil Hospital Nadaun Hamirpur Himachal Pradesh

सूत्रों से पता चला है कि सोनू बुधवार रात ब्यास पुल पार भड़ोली क्षेत्र में एक शादी समारोह में देखा गया था। उसने बहुत ज्यादा शराब पी थी। उसके साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो गया था तथा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और अधमरी हालत में उसे भड़ोली पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया गया था।

नादौन अस्पताल के डॉक्टर बीएस राणा ने कहा कि सोनू वीरवार सुबह 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। उसके शरीर पर मारपीट के निशान थे। उसके सिर पर भी अंदरूनी घाव थे। अस्पताल में उसके इलाज के दौरान कोई भी घर का व्यक्ति नहीं था। न ही घायल अपना नाम पता बताने की स्थिति में था।

उसने अस्पताल में अपनी ड्रिप आदि निकाल दी और अपनी हरकतों से बाकी बीमार लोगों को भी परेशान कर रहा था। इस कारण अस्पताल प्रशासन को मजबूर होकर पुलिस को फोन करना पड़ा। एसएचओ नादौन सतीश कुमार ने कहा कि मृतक व्यक्ति का परिजनों ने संस्कार कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed