फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI's protest in the university demands ban on ABVP

Shimla News: विवि में एसएफआई का प्रदर्शन एबीवीपी को बैन करने की मांग

Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI's protest in the university demands ban on ABVP
एसएफआई ने लगाया साजिश के तहत हमला करने का आरोप
विज्ञापन


बोले, आंदोलन को दबाने का किया जा रहा है प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को सुबह के समय हुए हमले के बाद दोपहर करीब एक बजे परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एसएफआई ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया।


एसएफआई ने कहा कि इस हमले में उनके सात कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। छात्रों की मांगों को लेकर जब भी एसएफआई आंदोलन करती है, तो एबीवीपी आंदोलन को विफल बनाने के लिए परिसर में हिंसा कर माहौल खराब करने का प्रयास करती है। इकाई अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर दराट, तेजधार हथियारों से हमला किया। इकाई अध्यक्ष अंकुश ने इस घटना की निंदा करते हुए विवि प्रशासन और पुलिस प्रशासन से हमले में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने एबीवीपी को परिसर में बैन करने और हिंसा करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं को विवि से निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article