Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI opened front on the demands of students in the universitySearch for th

Shimla News: विवि में छात्रों की मांगों पर एसएफआई ने खोला मोर्चा

Wed, 08 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI opened front on the demands of students in the universitySearch for th
हिमाचल विश्वविद्यालय परिसर में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पीएचडी में चहेतों को प्रवेश देने का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विश्वविद्यालय शिमला की एसएफआई इकाई ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं और पीएचडी प्रवेश में हुई गड़बड़ियों के विरोध में मोर्चा खोल दिया है।

एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विवि परिसर में इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में और प्रदेश सरकार तथा विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएफआई के सचिवालय सदस्य मुकेश और परिसर इकाई उपाध्यक्ष साहिल ने कहा कि प्रदेश की सरकार अब तक विवि में न तो स्थायी कुलपति की तैनाती कर पाई है और न ही छात्र संघ चुनाव बहाल कर सकी है। इस कारण विवि में हर सत्र में पीएचडी प्रवेश में भाई भतीजावाद हो रहा है। कहा कि बीते सत्र में पीएचडी में योग्य लोगों को प्रवेश से वंचित रखा गया, आरक्षित वर्ग की सीटों को ओपन कर भर दिया। पूर्व कुलपति और अन्य अधिकारियों के बेटों को पीएचडी में बिना प्रवेश परीक्षा के सीधे प्रवेश दे दिया। इसका विरोध होने के बावजूद आज तक प्रवेश रद्द नहीं किया।
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग में अनुसूचित जनजाति के छात्रों की पीएचडी सीट को अनारक्षित करके सामान्य में बदलकर चहेतों को एचडी में प्रवेश दिया। यह अनुसूचित जनजाति के छात्रों का अधिकार छीनना है। साहिल ने कहा कि सरकार और विवि प्रशासन यहां पढ़ने वाले चार हजार से अधिक विद्यार्थियों में से अब तक सिर्फ 1500 विद्यार्थियों को ही छात्रावास सुविधा मुहैया करवा पाए हैं। हर सत्र में छात्रावास निर्माण के लिए बजट आता है, लेकिन प्रशासन निर्माण शुरू तक नहीं करवा पाया है। ऐसे में छात्रों को बाहर महंगे कमरे किराये पर रहकर गुजारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल ने प्रोफेसर की भर्ती फर्जीबाड़े के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि विवि में हर साल सब्सिडाइज्ड श्रेणी की सीटें न बढ़ाकर नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें बढ़ाकर भरने का कार्य किया जा रहा है। इससे आम गरीब परिवार का छात्र उच्च शिक्षा से वंचित रह रहा है। उन्होंने परीक्षा परिणामों में ईआरपी सिस्टम की खामियों के कारण पेश आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। एसएफआई नेताओं ने इन तमाम खामियों और समस्याओं के स्थायी समाधान करने की कुलपति से मांग की। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि यह मांगें पूरी नहीं की गईं तो एसएफआई आंदोलन छेड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article