फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI in HPU staged a protest

Shimla News: एचपीयू में एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI in HPU 
staged a protest
छात्रावासों में सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह
विज्ञापन

पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम शुरू करवाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) इकाई ने वीरवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया। इकाई सचिवालय सदस्य रिंकू ने इस दौरान विवि छात्रावासों में छात्रों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग को उठाया।

परिसर सह सचिव नावेद ने कहा कि विवि प्रशासन छात्र-छात्राओं की मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। प्रदर्शन के बाद एसएफआई इकाई ने प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा से मुलाकात कर विवि के मुख्य पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम जल्द शुरू करने की मांग की। छात्र संगठन नेताओं ने कहा कि सर्दियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन मुख्य पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम की सुविधा विद्यार्थियों को नहीं दे पाया है। उन्होंने विवि पुस्तकालय के 24 घंटे वाले सेक्शन को खुला रखने की मांग भी की।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष अंकुश और रितेश की अगुवाई में प्रति कुलपति से मिले छात्रों ने कहा कि सेंट्रल हीटिंग सिस्टम के लिए लाखाें का बजट होने के बावजूद इसे शुरू नहीं किया है। उन्होंने विवि में सर्दियों की छुट्टियों में सभी छात्र-छात्राओं के लिए खुला रखने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि सर्दियों की छुट्टियों में दुर्गम क्षेत्र के छात्र और शोधार्थी छात्रावासों में रुक कर एनटीए, यूजीसी और नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसलिए पुस्तकालय को 24 घंटे खोलना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रति कुलपति के समक्ष विवि के कुछ शिक्षकों का पढ़ाने की जगह राजनीतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों में व्यस्त रहने का मामला भी उठाया। मांग की कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसएफआई नेताओं ने लड़कियों के छात्रावासों में प्रवेश का समय सुबह 7 से रात 10 बजे तक बढ़ाने, अतिरिक्त बसें चलाने, नई बसें खरीदने की मांग को भी उठाया। अंकुश ने चेताया कि यदि आम छात्र-छात्राओं से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो एसएफआई आंदोलन छेड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article