फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SFI and ABVP workers clash in hpu shimla, many injured, cross FIR registered

Shimla News: एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता भिड़े, कई घायल, क्रॉस एफआईआर दर्ज

Tue, 12 Sep 2023 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

मंगलवार को समरहिल चौक पर सुबह सवा आठ बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस घटना में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
SFI and ABVP workers clash in hpu shimla, many injured, cross FIR registered
एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ता घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के साथ ही मंगलवार को समरहिल चौक पर सुबह सवा आठ बजे एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस घटना में एबीवीपी के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हुए हथियारों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस और विवि की सुरक्षा में तैनात जवान मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। एसएफआई और एबीवीपी की शिकायत पर थाना बालूगंज में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक सुबह चौक पर दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते यह मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन


इसमें कुछ छात्र घायल हुए हैं, इसमें गंभीर चोटिल दो छात्रों का मेडिकल करवाया गया है। हिंसा की इस घटना के बाद पुलिस जवानों की क्यूआरटी पूरा दिन मौके पर तैनात रही। इस तरह की घटना फिर न हो, इसके लिए विवि परिसर में पूरा दिन बालूगंज थाना और समरहिल चौकी से पुलिस के जवानों को तैनात किया था। हर बार की तरह इस बार भी छात्र संगठन नया सत्र शुरू होने पर सुबह ही नए छात्र-छात्राओं के स्वागत और उन्हें लुभाने के लिए चौक तथा मुख्य गेट पर खड़े रहते हैं। ऐसे में छात्र संगठनों के बीच हर बार मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। हिंसा की ऐसी घटनाओं के चलते ही पूर्व में रही कांग्रेस सरकार ने दस साल पहले छात्र संघ चुनाव पर प्रतिबंध लगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed