फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SfI aagitation in shimla

Shimla News: एसएफआई प्रदर्शन एचपीयू

Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SfI aagitation in shimla
SfI aagitation in shimla
प्रथम वर्ष के खराब परीक्षा
विज्ञापन

परिणाम पर छात्र संगठन उग्र
संगठनों ने प्रदर्शन कर विवि प्रशासन को ठहराया खराब परिणाम के लिए जिम्मेवार
परीक्षा प्रणाली को जल्द
दुरुस्त करे विवि प्रशासन
एसएफआई ने प्रदर्शन कर चेताया
बोले, मांगें न मानी तो पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष के खराब नतीजों और ऑनलाइन (ईआरपी) सिस्टम की खामियों के खिलाफ हिमाचल विश्वविद्यालय में एसएफआई ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।
एसएफआई की विवि इकाई ने पुस्तकालय के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन किया और 24 घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने हजारों छात्र-छात्राओं की इस समस्या के लिए विवि प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। एसएफआई ने यूजी प्रथम वर्ष के खराब परीक्षा परिणाम के लिए विवि को जिम्मेदार ठहराया और छात्रों की पुनर्मूल्यांकन फीस को माफ करने की मांग की। विवि इकाई अध्यक्ष हरीश ने कहा कि यूजी के प्रथम वर्ष के परिणाम में 80 फीसदी छात्र-छात्राएं फेल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खराब परीक्षा परिणाम के कारण फेल हुए हजारों छात्र मानसिक रूप से परेशान हैं। इकाई उपाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि एसएफआई लगातार इन खामियों भरे ईआरपी सिस्टम को बंद करने की मांग कर रही है। पिछले तीन सालों से इस ईआरपी सिस्टम के तहत ऑन स्क्रीन मूल्यांकन को जबरन थोपने का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण आधे अधूरे परीक्षा परिणाम आने से छात्र लगातार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने परीक्षा की गोपनीयता को ताक पर रखकर, परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य एक कंपनी को ठेके पर दिया है। विवि प्रशासन नियमित भर्तियां न कर ठेकें पर कार्य करवा रहा है। विवि को छात्रों की सुविधा की जगह फीस के माध्यम से पैसे कमाने का अड्डा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि विवि प्रशासन ने मांगों को नहीं माना तो एसएफआई पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed