{"_id":"56fbe90bc95443acc7ccfb5716380ef8","slug":"severe-bleeding-of-two-pregnant-women-due-to-miscarriage-in-lahaul-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौल घाटी में दो गर्भवती महिलाओं की जिंदगी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहौल घाटी में दो गर्भवती महिलाओं की जिंदगी खतरे में
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के कारण लाहौल घाटी में
विज्ञापन
दो गर्भवती महिलाओं की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार
पर एसडीएम उदयपुर ने राज्य सरकार को तत्काल आपातकालीन हेलीकॉप्टर उड़ान के
लिए फैक्स भेजा है।
शांशा अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रीतम ने बताया कि शैनूर गांव की गर्भवती महिला विमला करीब उन्नीस सप्ताह से गर्भवती थी लेकिन, किसी कारणवश महिला का गर्भपात हो गया है। जिस कारण काफी मात्रा में ब्लीडिंग होने से उनके शरीर में महज 4 ग्राम हिमोग्लोबिन रह गया है।
जबकि किशोरी गांव की एक और गर्भवती महिला विमला भी गर्भपात की शिकार हो गई है। उदयपुर में तैनात डॉक्टर रवि ने बताया कि विमला को कुल्लू रेफर कर दिया गया है। एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया ने बताया कि दोनों महिलाओं की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने राज्य सरकार से आपातकालीन हेलीकॉप्टर उड़ान की मांग की है।
कुल्लू में तैनात उड़ान प्रभारी योगराज धीमान ने बताया कि जीएडी से बारिंग और उदयपुर के लिए बुधवार को एक संयुक्त उड़ान के लिए हरी झंडी मिली है। मौसम साफ रहा तो बुधवार को दोनों मरीजों को हेलीकॉप्टर से कुल्लू लाया जाएगा।