{"_id":"5c7d30e4bdec222c061140cd","slug":"seven-lakh-farmers-registered-in-m-kisan-portal-mahendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस पोर्टल में पंजीकृत हुए सात लाख किसान, मंत्री ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस पोर्टल में पंजीकृत हुए सात लाख किसान, मंत्री ने दी जानकारी
Mon, 04 Mar 2019 08:01 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएच और बागबानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सामयिक तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए एम-किसान मोबाइल पोर्टल योजना शुरू की गई है। इसमें छह लाख 90 हजार किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
सोमवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने पालमपुर में 12 करोड़ रुपये से बनने वाले उत्कृष्ट बागवानी केंद्र का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि यह उत्कृष्ट केंद्र निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तैयार होने वाली बागवानी फसलों की व्यवसायिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए काम करेगा।
विज्ञापन
केंद्र में किसान फलदार और पुष्पीय बागवानी फसलों को हाईटेक तरीके से तैयार होते देख सकेंगे। बागबानी में स्वरोजगार की बहुत संभावनाएं हैं। इस दिशा में युवाओं और महिलाओं को बागबानी के लिए प्रेरित करने को योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन
इसमें 25 करोड़ की पुष्प क्रांति योजना, दस करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री हरित गृह नवीनीकरण योजना, दस करोड़ की ओला अवरोधक जाली की स्थापना, दस करोड़ की मुख्यमंत्री मधु विकास योजना शामिल हैं।
उन्होंने पालमपुर के आईपीएच विश्राम गृह के निर्माण को नए सिरे से मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदु गोस्वामी, बागबानी विभाग के निदेशक एमएल धीमान, मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीव सोनी और हिमांशु मिश्रा मौजूद रहे।