{"_id":"67543abf44532338e1015fee","slug":"seven-illegal-volvo-buses-caught-in-the-capital-fine-of-rs-110-lakh-shimla-news-c-19-sml1001-451818-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजधानी में सात अवैध वोल्वो \nबसें पकड़ीं, 1.10 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजधानी में सात अवैध वोल्वो बसें पकड़ीं, 1.10 लाख जुर्माना
विज्ञापन
बिना टैक्स दिए शहर से ढो रहीं थीं सवारियां
रात के समय शोघी और तारादेवी में कार्रवाई
अमर उजला ब्यूरो
शिमला। बिना टैक्स दिए सवारियां लेकर जा रही दूसरे राज्यों की वोल्वो बसों के संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी हैै।
आरटीओ शिमला की अगुवाई में देररात शोघी समेत अन्य जगहों पर वोल्वो बसों को जुर्माना लगाया गया। इस दौरान सात वोल्वो के चालान काटकर 1,10000 रुपये जुर्माना वसूला है। इस दौरान कई वोल्वो के चालक कार्रवाई के डर से मौके से बसों को भगाकर ले गए, लेकिन परिवहन विभाग की टीम ने उनको भी आगे जाकर पकड़कर चालान काटे। परिवहन विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में वोल्वो पर्यटकों को लेकर आ रही हैं, लेकिन राज्यकर जमा नहीं करवा रही हैं। इससे प्रदेश सरकार को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको देखते हुए आरटीओ अनिल कुमार शर्मा की अगुवाई में टीमों ने शोघी, तारादेवी समेत आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की। इस दौरान सात वोल्वो पकड़ी गई हैं, जोकि बिना टैक्स के प्रदेश में दाखिल हुईं थीं। शोघी के पास आरटीओ टीम को देखकर एक वोल्वो चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने वाकनाघाट के पास बस रुकवाकर कार्रवाई अमल में लाई। पकड़ी गई ज्यादातर वोल्वो का संचालन दिल्ली, गाजियाबाद क्षेत्र से हो रहा है। नियमों के तहत वोल्वो संचालकों को राज्यकर की अदायगी करनी होती है लेकिन इससे बचने के लिए वोल्वो संचालन रात के समय शिमला पहुंचते हैं और रात के समय ही लौटते हैं। इसको देखते हुए परिवहन विभाग ने रात के समय नाकाबंदी कर ऐसे वोल्वो संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है।
कोट
रात के समय नाकाबंदी कर दूसरे राज्यों से बिना टैक्स अदायगी के आने वाली वोल्वो को पकड़कर चालान काटे हैं। इस दौरान सात वोल्वो को पकड़कर कार्रवाई अमल में लाई है। बाहरी राज्यों से बिना टैक्स बड़ी संख्या में वोल्वो का संचालन हो रहा है। विभाग ऐसे वाहनों की मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं।
-अनिल कुमार शर्मा, आरटीओ शिमला