फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seven candidates filed nominations for the post of President of the Tutu Welf

Shimla News: टुटू वेलफेयर कमेटी के प्रधान पद के लिए 7 ने भरे नामांकन

Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven candidates filed nominations for the post of President of the Tutu Welf
आज शाम चार बजे तक होगी नाम वापसी
विज्ञापन

छंटनी के बाद जारी होगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। टुटू मार्केट वेलफेयर कमेटी (व्यापार मंडल) के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इनमें प्रधान पद के लिए सबसे अधिक 7, उप-प्रधान पद के लिए चार, सचिव पद के लिए छह जबकि सह-सचिव पद के लिए चार नामांकन भरे गए हैं। कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष पद के लिए भी चार नामांकन दाखिल हुए हैं। वेलफेयर सोसायटी से 222 कारोबारी जुड़े हैं।


चुनाव समिति के सदस्य सुरेंद्र कुमार बाटला, यशपाल ठाकुर, रमेश कुमार, श्याम लाल और राकेश वर्मा ने कहा कि 14 से 16 जुलाई तक नामांकन पत्र लेने का समय दिया था। नामांकन पत्र 18 जुलाई शाम चार बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी कर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। चुनाव में जिस तरह से नामांकन फॉर्म वितरित हुए हैं, उससे हर सीट पर मुकाबला रोचक होने के आसार नजर आ रहे हैं। हालांकि कारोबारियों में आपसी सहमति बनने के प्रयास भी हो रहे हैं। लेकिन प्रधान पद के लिए सात और महासचिव पद के लिए छह नामांकन फॉर्म भरे जाने से साफ है कि कारोबारी इस बार चुनाव के मूड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article