फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   services of contract employees will be regularised in Himachal

हिमाचल में हजारों अनुबंध कर्मचारी होंगे नियमित, प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Sep 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 22 Sep 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
services of contract employees will be regularised in Himachal

प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारी नियमित अक्तूबर महीने में होंगे। तीस सितंबर तक तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की प्रकिया शुरू हो गई है। विभिन्न विभागों ने अनुबंध कर्मियों का डाटा एकत्र करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सरकार ने तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को साल में दो बार 31 मार्च और 30 सितंबर को नियमित करने की व्यवस्था की है। इसके तहत ही 30 सितंबर को तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले विभिन्न विभागों में नियुक्त अनुबंध कर्मियों को नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले लिपिकों का रिकार्ड भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि लिपिक वर्ग का रिकॉर्ड मांग लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में तीन साल पूरा करने वाले मई में हुए थे नियमित

services of contract employees will be regularised in Himachal

अगले हफ्ते शिक्षकों के विभिन्न वर्गों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसी तर्ज पर अन्य विभागों ने भी अनुबंध कर्मियों को नियमित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।  31 मार्च को तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारी मई महीने में नियमित हुए थे।

इन कर्मियों डेढ़ से दो माह के बाद वित्तीय लाभ मिले थे। 12 मई को कार्मिक विभाग ने अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में 31 मार्च और 30 सितंबर को तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मियों को नियमित करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed