आम जनता पर सर्विस टैक्स की मार, हिमाचल में महंगी हुई ये चीजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी होने से हिमाचल में पहली जून से रहना, घूमना-फिरना और खाना पीना महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने सर्विस टैक्स को 14.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।
बीते साल सर्विस टैक्स को 12.36 से बढ़ाकर 14.5 किया गया था। सर्विस टैक्स बढ़ने से होटलों के कमरों के किराये में वृद्धि होगी। रेस्तरां में खाना भी महंगा हो जाएगा। सैलानियों को पहले से ज्यादा अपनी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी।
सूबे में लाखों की संख्या में प्रति वर्ष सैलानी देश-विदेश से आते हैं। शिमला, मनाली, डलहौजी, कसौली, खज्जियार, कुल्लू, रोहतांग सहित कई अन्य पर्यटक स्थलों में सैलानी गर्मियों और सर्दियों के मौसम में आते हैं।
इन सेवाओं पर भी पड़ेगा असर, होंगी महंगी
हिमाचल में हजारों लोगों का रोजगार पर्यटन कारोबार से जुड़ा है। ऐसे में सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी होने से सैलानियों की जेब पर बोझ पड़ेगा। जिसका खामियाजा सूबे के पर्यटन कारोबारियों को भुगतना पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने साल 2016-17 के आम बजट में कृषि कल्याण सेस लगाने का ऐलान किया गया था। सभी टैक्सेबल सर्विसेज पर 0.5 फीसदी के हिसाब से अधिक टैक्स लगेगा जोकि सर्विस टैक्स के हिस्से के रूप में ही होगा।
सर्विस टैक्स बढ़ने का कई अन्य सेवाओं और वस्तुओं पर भी असर पड़ेगा। बीमा सेवाएं और उनका नवीनीकरण करना, मकान खरीदना, बैंक ड्राफ्ट, मनी ट्रांसफर, एसएमएस अलर्ट जैसी सुविधाएं, मोबाइल, डीटीएच, बिजली और पानी के बिल, रेल और हवाई यात्रा के टिकट, माल ढुलाई, पंडाल और कैटरिंग सेवाओं सहित फिल्म देखना और ब्यूटी पार्लर में जाना भी महंगा हो जाएगा।