फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Serious Allegation against Sujanpur MLA Narender Thakur.

विधायक पर दबंगई के आरोप, एसएचओ के सामने युवक को जड़ा थप्पड़

Fri, 08 Sep 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 08 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
Serious Allegation against Sujanpur MLA Narender Thakur.

हिमाचल के नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री के बाद अब हमीरपुर जिले की सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुर्खियों में हैं। सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, 

विज्ञापन


हिप्र उद्योग विकास निगम के निदेशक विनोद ठाकुर और ग्राम पंचायत मझोग सुलतानी के उपप्रधान बुद्धि सिंह ने वीरवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर सुजानपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर पर पुलिस थाना हमीरपुर में एसएचओ की मौजूदगी में एक युवक को थप्पड़ मारने और उसे डराने धमकाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था कि इस बार का विधायक कौन होगा?। बुद्धि सिंह के इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपने अपने कमेंट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल चौधरी नाम के एक युवक ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। जिसके बाद विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर में करवाई।

थाने में पहुंचे विधायक ने मारा थप्पड़

Serious Allegation against Sujanpur MLA Narender Thakur.

बुधवार शाम को एसएचओ हमरीपुर कुलदीप कुमार ने आरोपी युवक और पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह को थाना बुलाकर इस मामले में पूछताछ शुरू की। एसएचओ ने विधायक को भी इस मामले में थाना बुलाया। उपप्रधान बुद्धि सिंह ने कहा कि वह विधायक का इंतजार कर रहे थे, इतने में विधायक थाने पहुंचे और उन्होंने राहुल चौधरी को थप्पड़ मार दिए।

साथी मुझे भी धमकाया और कहा कि तुम क्या इस युवक के बॉडीगार्ड हो, यहां थान में क्यों आए। उपप्रधान ने कहा कि यह घटना थाना प्रभारी की मौजूदगी में घटी। बुद्धि सिंह ने प्रदेश सरकार से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

वहीं राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा विधायक आए दिन पुलिस अधिकारियों और जनता को धमका रहे हैं कि दो महीने बाद भाजपा की सरकार आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की दबंगई से जनता काफी परेशान है।

वहीं पीड़ित युवक मारपीट के बाद डरा और सहमा है तथा अपने घर पर मौजूद नहीं है। इससे पहले नादौन के विधायक ने एसएचओ नादौन को धक्का दिया था और उन्हें धमकाया था।

पीड़ित युवक ने दर्ज नहीं करवाया केस : एसपी

Serious Allegation against Sujanpur MLA Narender Thakur.

पुलिस अधीक्षक रमन कुमार ने कहा कि पीड़ित युवक ने इस बारे में विधायक के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाए हैं और न ही कोई केस दर्ज करवाया है। फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बुधवार सायं छह बजे विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमेंट डालने वाला युवक राहुल चौधरी और उपप्रधान बुद्धि सिंह थाने में आए थे। लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

सुजानपुर से भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मझोग सुलतानी पंचायत के एक युवक ने उनके खिलाफ पिछले पंद्रह दिनों से फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र कमेंट किए थे। इसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। बुधवार को एसएचओ ने फोन कर उन्हें थाना में बुलाया। लेकिन उन्होंने थाने में किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की।

नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पंचायत के उपप्रधान बुद्धि सिंह उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, चूंकि वह राजेंद्र राणा के परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि फेसबुक पर कमेंट करने वाले युवक ने उन पर इस तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। आरोप लगाने वालों के खिलाफ वह मानहानि का केस दर्ज करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed