फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sentry suspended in case of Suicide in police station, show cause notice to three in dharampur solan

Solan News: थाने में फंदा लगाने के मामले में संतरी निलंबित, तीन को कारण बताओ नोटिस

Sat, 14 Jan 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/धर्मपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 09:09 PM IST
सार

सोलन जिले में थाना धर्मपुर के शौचालय में युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी समेत, रात्रि जांच अधिकारी और मुंशी को कारण बताओ नोटिस किया है। 

विज्ञापन
Sentry suspended in case of Suicide in police station, show cause notice to three in dharampur solan
निलंबित(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में थाना धर्मपुर के शौचालय में युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी समेत, रात्रि जांच अधिकारी और मुंशी को कारण बताओ नोटिस किया है। इन सभी से मामले में लिखित जवाब मांगा गया है। वहीं अब जवाब आने के बाद मामले में पुलिस आगामी विभागीय कार्रवाई करेगी। मामले की न्यायिक जांच भी चल रही है। धर्मपुर थाने में गुरुवार रात को शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी।

विज्ञापन


युवक ने कंबल को फाड़कर रस्सी बनाई। युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया था। वीरवार को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उसे धर्मपुर थाने में ले आई। युवक को हवालात में खाना दिया, लेकिन इसने खाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद युवक ने शौचालय में जाकर फंदा लगा दिया था। उधर, एएसपी अजय राणा ने बताया कि मामले में संतरी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि तीन थाना प्रभारी समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed