फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Senior leaders will be given preference in the govt, youth will be crowned in the organization

हिमाचल कांग्रेस: वरिष्ठ नेताओं को सरकार में अधिमान युवाओं की संगठन में होगी ताजपोशी

Wed, 27 Nov 2024 12:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 12:41 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सरकार में अधिमान मिलेगा। युवाओं की संगठन में ताजपोशी होगी। राज्य सरकार के दो साल के जश्न से पहले निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

विज्ञापन
Senior leaders will be given preference in the govt, youth will be crowned in the organization
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को सरकार में अधिमान मिलेगा। युवाओं की संगठन में ताजपोशी होगी। राज्य सरकार के दो साल के जश्न से पहले निगमों और बोर्डों में नियुक्तियों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सक्रिय नेताओं को राजनीति की मुख्य धारा में लाने को वन मैन वन पोस्ट का सिद्धांत सहायक बनेगा। कांग्रेस मुख्यालय शिमला में दो दिन सह प्रभारियों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिवों चेतन चौहान और विदित चौधरी की अध्यक्षता में कई नेताओं के साथ हुई बैठकों में इस बारे में संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में ठिठुरन बढ़ी, ताबो में -10.5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा, ठंड से अब तक दो की माैत
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार और कुलदीप सिंह राठौर से सह प्रभारियों ने मुलाकात की। 2022 का विधानसभा लड़ने वाले पार्टी प्रत्याशियों के साथ भी एक-एक कर चर्चा की गई। मंगलवार को कांग्रेस के अग्रणी संगठनों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला। पार्टी हाईकमान की ओर से शिमला भेजे गए दोनों सह प्रभारी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन करने के साथ सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल भी बैठाने का काम करने आए हैं। बैठकों के बाद कई नेताओं ने बताया कि संकेत मिले हैं कि जल्द निगमों और बोर्डों में रिक्त चल रहे अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस को सशक्त करने की योजना
इन नियुक्तियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तवज्जो मिलेगी। युवाओं को भी कुछ पद दिए जाएंगे। पार्टी की मजबूती के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन में दायित्व सौंपे जाएंगे। भविष्य के लिए पार्टी को सशक्त तरीके से खड़ा करने और बड़े नेता तैयार करने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सह प्रभारियों को युवाओं पर अधिक फोकस करने को कहा है। 

जिला और ब्लॉक स्तर पर लेंगे फीडबैक
इसी कड़ी में बुधवार को शिमला पहुंचने वाले सभी पर्यवेक्षकों को भी पार्टी की इस लाइन से अवगत कराते हुए फील्ड के लिए रवाना किया जाएगा। नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षकों को संसदीय क्षेत्र और जिलों की जिम्मेवारियां सौंपी हैं। यह पर्यवेक्षक जिला और ब्लॉक स्तर पर जाकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर संगठन में नियुक्तियों के लिए अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

संगठनों, मोर्चों के साथ बैठकें 
शिमला में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठकों का दौर चला। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed