फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather imd forecast: coldwave increased, minimum temperature dropped to -10.5 degrees in Tabo

Himachal Weather: हिमाचल में ठिठुरन बढ़ी, ताबो में -10.5 डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा, ठंड से अब तक दो की माैत

Wed, 27 Nov 2024 02:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 27 Nov 2024 02:22 PM IST
सार

ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार ताबो के न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक कमी दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Himachal Weather imd forecast: coldwave increased, minimum temperature dropped to -10.5 degrees in Tabo
लाहाैल में तापमान गिरने से पेड़ पर जम गया पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में न्यूनतम तापमान में कमी होने से अधिकांश क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गए हैं। ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सीजन में पहली बार ताबो के न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक कमी दर्ज हुई है। तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान भी माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला सहित 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में झरने व नदी-नाले जम गए हैं। शिमला में ठंड से अब तक दो की माैत हो चुकी है।

विज्ञापन

इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 29 नवंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के लाहाैल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, किन्नाैर व कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों 
में 30 नवंबर व 2 दिसंबर को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बिलासपुर और सुंदरनगर क्षेत्र सुबह-शाम 28 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। बुधवार सुबह भी इन क्षेत्रों में कोहरा दर्ज किया गया। इससे कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस: वरिष्ठ नेताओं को सरकार में अधिमान युवाओं की संगठन में होगी ताजपोशी

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.0, सुंदरनगर 5.0, भुंतर 3.1, कल्पा -1.0, धर्मशाला 9.0, ऊना 4.8, केलांग 1.6, पालमपुर 5.0, सोलन 4.0, मनाली 1.9, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.1, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 5.2, डलहाैजी 6.5, जुब्बड़हट्टी 8.2, कुफरी 3.4, कुकुमसेरी -6.2, नारकंडा 1.7, भरमाैर 4.5, रिकांगपिओ 1.6, सेऊबाग 2.0, धाैलाकुआं 8.2, बरठीं 4.0, समदो -2.6, कसाैली 8.5, पांवटा साहिब 2.0, सराहन 8.0, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -10.5 व बजाैरा में 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

धूप खिलने पर भी चल रही शीतलहर
 पिछले सप्ताह लाहौल की ऊंची चोटियों के साथ हुई लाहौल घाटी में हुई ताजा बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। धूप खिलने पर दिन को शीतलहर चल रही है। इससे स्थानीय लोगों के साथ यहां घूमने पहुंच रहे सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed