फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Senior Cricket Tournament: Una needs 420 runs to win in the final match

Senior Cricket Tournament: फाइनल मुकाबले में ऊना को जीत के लिए चाहिए 420 रन

Fri, 22 Mar 2024 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऊना ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 139 रन बना लिए हैं। बाकी रन ऊना को शनिवार को 90 ओवर में बनाने होंगे। 

विज्ञापन
Senior Cricket Tournament: Una needs 420 runs to win in the final match
क्रिकेट प्रतियोगिता धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चल रहे चार दिवसीय सीनियर अंतर जिला टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ऊना को जीत के लिए 420 रन चाहिए। कुल्लू ने ऊना के सामने 559 रन का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऊना ने दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 139 रन बना लिए हैं। बाकी रन ऊना को शनिवार को 90 ओवर में बनाने होंगे। ऊना के अभी सात विकेट बचे हुए हैं।

विज्ञापन


ऊना के अंकित कलसी 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। ऊना 90 ओवर से पहले लक्ष्य हासिल करेगा या फिर कुल्लू बचे खिलाड़ियों को जल्द पवेलियन भेजने में कामयाब रहेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। हालांकि, कुल्लू की टीम मजबूत स्थित में है और ऊना के लिए विशाल स्कोर चेज करना किसी चुनौती से कम नहीं है। अगर मैच ड्राॅ भी होता है तो पहली पारी में लीड लेने के आधार पर कुल्लू की टीम प्रतियोगिता में विजेता रहेगी।
विज्ञापन


कुल्लू ने पहली पारी में 268 रन बनाए थे। लेकिन ऊना की टीम 110 रन पर ही ढेर हो गई। ऐसे में कुल्लू को पहली पारी में 158 रन की बढ़त मिल गई। शुक्रवार को तीसरे दिन कुल्लू ने 192 रन से आगे खेलना शुरू किया और टी ब्रेक से पहले पूरी टीम ढेर हो गई। लेकिन तब तक टीम 400 रन बना चुकी थी। तीसरे दिन कुल्लू की ओर अभिनंदन ने नाबाद 63 रन की शानदार खेली। वहीं, ऊना की ओर गेंदबाजी करते हुए महेश ठाकुर और राघव बाली ने तीन- तीन और हार्तिक कालिया ने दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed