{"_id":"6284f1bbdea20022f703837f","slug":"senior-bjp-leader-shanta-kumar-statement-on-pm-narendra-modi-visit-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shanta Kumar: आठ साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाने आ रहे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shanta Kumar: आठ साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाने आ रहे मोदी
Wed, 18 May 2022 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 18 May 2022 06:47 PM IST
सार
शांता कुमार ने कहा कि शिमला से प्रधानमंत्री पूरे भारत के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से वार्तालाप करेंगे। यह कार्यक्रम शिमला के इतिहास में ऐतिहासिक होगा।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल के लिए गौरव का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आठ साल की उपलब्धियों का उत्सव मनाने हिमाचल आ रहे हैं। मोदी के शानदार आठ साल कांग्रेस के 60 पर भारी हैं। गांव और गरीब के लिए पहली बार इतनी अधिक योजनाएं बनाई गई हैं। अनुच्छेद 370 को हटाकर कश्मीर को पूरी तरह भारत का अंग बनाया।
विज्ञापन
तीन तलाक समाप्त किया। विश्व में भारत को नई पहचान दिलाई। कहा कि पिछले आठ सालों में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई अंगुली तक नहीं उठा सका। मोदी दिन-रात केवल देश के लिए काम करते हैं। इतने व्यस्त रहते हैं कि पता नहीं लगता आराम कब करते हैं। केंद्र में अपने कार्यकाल के शानदार आठ साल पूरे करने पर शिमला में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर हिमाचल को नया सम्मान मिला है।
विज्ञापन
शिमला से ही प्रधानमंत्री पूरे भारत के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से वार्तालाप करेंगे। यह कार्यक्रम शिमला के इतिहास में ऐतिहासिक होगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे 31 मई को सफल बनाने में पूरा सहयोग दें।
विज्ञापन