फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Senior BJP leader Shanta Kumar disappointed over ruckus in Jwalamukhi BJP

ज्वालामुखी भाजपा में सियासी घमासान से शांता कुमार आहत

Mon, 12 Oct 2020 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Oct 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Senior BJP leader Shanta Kumar disappointed over ruckus in Jwalamukhi BJP
शांता कुमार (फाइल फोटो)

ज्वालामुखी विस क्षेत्र में भाजपा की धधक रही सियासी ज्वाला से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार अशांत हो उठे हैं। रोजाना ज्वालामुखी से आ रही बातों को देख शांता कुमार आहत हैं। सूत्रों के अनुसार ज्वालामुखी में घमासान और सोलन में जमीन मामले को लेकर शांता ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से बात की है।

विज्ञापन


शांता ने ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला को लेकर बात रखी है कि यह वही धवाला हैं, जिन्होंने 1998 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए लाखों रुपये ठुकरा दिए थे। धवाला से हो रहे सियासी अंतर द्वंद्व से कार्यकर्ता भी परेशान हैं। पार्टी की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। पहले भी ज्वालामुखी में धवाला और संगठन मंत्री पवन राणा के बीच खूब सियासी तनातनी चली थी जिस पर धवाला का दर्द शिमला में मीडिया के सामने सड़कों पर छलका था।
विज्ञापन


लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद यह मामला शांत हो गया था। सूत्र बताते हैं कि सोलन में जमीन के मामले को लेकर भाजपा पर उठे सवालों को लेकर भी शांता सख्त हैं। इसे लेकर भी उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से बात की है। शांता से बात को लेकर पूछा तो उन्होंने इतना ही कहा कि उन्होंने दो मामलों में बात की है। यह क्या मामले हैं, इस बारे में वह बात नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed