फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seminar in IIAS.

'शिमला की खूबसूरती के लिए उठाने होंगे कदम'

Wed, 08 Oct 2014 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Oct 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
seminar in IIAS.

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान और हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग आयोजित संगोष्ठी में शिमला शहर के बदलते परिवेश पर मंथन किया गया। तर्क दिया गया कि शहर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अभी से कदम उठाने होंगे।

विज्ञापन


संगोष्ठी में ‘औपनिवेशिक विरासत सामंजस्य, शहरी सौंदर्यीकरण और आधुनिकता’ विषय पर मंथन होगा। मंगलवार को शिमला में शुरू हुई संगोष्ठी में शिमला में तेजी से बदलते सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, वास्तुकला आदि विषयों पर चर्चा हो रही है। शिमला प्रदेश का एक बड़े और महत्वपूर्ण शहर में तब्दील हुआ है।
विज्ञापन


संगोष्ठी की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रो. चेतन सिंह के स्वागत भाषण से हुई। हिमाचल सरकार की अतिरिक्त मुख्य सचिव भाषा एवं संस्कृति उपमा चौधरी ने संगोष्ठी की विषयवस्तु से अवगत करवाया। आठ अक्तूबर तक चलने वाली इस संगोष्ठी में 18 विद्वान, प्रशासक एवं वास्तुकार भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रतिभागियों में विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से प्रो. लक्ष्मण सिंह ठाकुर, प्रो. नारायणी गुप्ता, प्रो. सुजाता पटेल, प्रो. भूपिंद्र सिंह मरह, डा. रवींद्र कुमार धीमान, सौम्या शर्मा, वेद सीगन, संजीवा पांडे, एसएन जोशी, वनित जिष्टू, आर्कि टेक्ट जैसमिन कौर, उपमहापौर टिकेंद्र पंवर और डा. जगवीर सिंह शामिल हैं।

संगोष्ठी के इस क्रम में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आठ अक्तूबर को शाम छह बजे गेयटी थियेटर में एक नाटक का मंचन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed