फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Self-defense techniques taught to women in HPU

Shimla News: एचपीयू में महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Self-defense techniques taught to women in HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानना और व्यक्तित्व विकास करना था। कार्यक्रम में एक कुशल शिल्पकार बिमला वर्मा और राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उपनिरीक्षक रंजना शर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटेरियन ध्यान चंद ने आत्मनिर्भरता बारे जानकारी दी। सेंसई सुरेंद्र कुमार शर्मा सेंसई भुवनेश सिपहिया, सेंपई कपिल देव, सेंपई कसाक शर्मा और बलवंत सिंह ठाकुर ने महिलाओं कराटे का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की डीएसडब्लू प्रो. ममता मोक्टा, अतिरिक्त मुख्य वार्डन डॉ. दीपल धौल, महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र की निदेशक प्रो. अपर्णा नेगी ने शिरकत की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article