फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sehwag, gambhir fails againest services.

आखिरी मैच में घुटने टेक गए सहवाग, गंभीर

Fri, 14 Nov 2014 11:22 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
sehwag, gambhir fails againest services.

हिमाचल के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विजय हजारे क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तरी जोन के अंतिम मैच में दिल्ली ने सर्विसेज को 3 विकेट से पटखनी दे दी है। हांलाकि दिल्ली को जीत के लिए छोटा लक्ष्य मिला था मगर सहवाग गंभीर के खराब प्रदर्शन के चलते टीम को इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन


आखिरकार टीम तीन विकेट से ये मैच जीतने में कामयाब रही। पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली के इन दोनों बल्लेबाजों से प्रशंसकों को एक और बेहतर इनिंग की उम्मीद थी लेकिन दोनों तेज गेंदबाजों के आगे घुटने टेक गए। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में दिल्ली ने सात विकेट खोकर 146 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

सहवाग ने बनाए 20 रन

sehwag, gambhir fails againest services.

इससे पूर्व दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी सर्विसेज टीम 40.1 ओवर में 146 रन ही मार पाई। इसमें टीम के सलामी बल्लेबाज देवेंद्र ने 40 और अंतिम पंक्ति के बल्लेबाज ने 22 रन टीम के लिए जोड़े, जबकि शेष बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक पाए।

सर्विसेज के 146 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 34.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर 148 रन बनाए। टीम से दोनों सलामी बल्लेबाज उमुक्त चंद और गोतम गंभीर 2 व 4 रन बना पाए। इसके बाद मैदान में आए नितिश राणा 17, मिलिंद 19, वीरेंद्र सहवाग 20, रजत भाटिया 34 और वरूण सूद ने 19 रन टीम के लिए जोड़े। वहीं, पुनित विशष्ट 15 और सुमित नरवाल एक रन बनाकर नॉटआउट रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed