फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Second tunnel on Kalka-Shimla NH will be ready in October

Kalka-Shimla NH: अक्तूबर में तैयार होगी कालका-शिमला एनएच पर दूसरी टनल

Tue, 30 Jan 2024 10:41 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Second tunnel on Kalka-Shimla NH will be ready in October
सुरंग(lसांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

 कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कंडाघाट में निर्माणाधीन दूसरी टनल का कार्य अक्तूबर में पूरा हो जाएगा। इसकी लंबाई 667 मीटर होगी। ,इसके बनने के बाद कंडाघाट बाजार में जाम से निजात मिल जाएगी। इन दिनों निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। निर्माणाधीन टनल फिलहाल वनवे रहेगी। एक ओर से टनल का पोर्टल फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी इन दिनों चल रहा है। नवंबर के अंत तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टनल को ट्रायल के तौर पर कुछ दिनों के लिए खोलेगा।

विज्ञापन


अभी टनल का 32 फीसदी कार्य बाकी रह गया है। यह सुरंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। दूसरे लेन से जाने वाले वाहनों के लिए समानांतर टनल बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस पर एनएचएआई की ओर से सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद आगामी निर्णय लिया जाएगा। वहीं फ्लाईओवर का 50 फीसदी कार्य बाकी है।बता दें कि हाईवे पर फोरलेन की दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य कंडाघाट में चल रहा है।
विज्ञापन


टनल का 460 मीटर कार्य पूरा हो गया है। जबकि 207 मीटर कार्य कंपनी की ओर किया जा रहा है। इस टनल का कार्य बीच में पानी के टैंक आने के कारण रोकना भी पड़ा था। इससे पहले टनल निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जनवरी माह का लक्ष्य रखा गया था। एनएचएआई की ओर से दोबारा सर्वे करवाया गया था। टैंक के पास टनल में मोड़ देकर सुरंग का निर्माण पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंडाघाट में निर्माणाधीन टनल का कार्य अक्तूबर में पूरा करने का लक्ष्य है। दिसंबर तक वाहनों की आवाजाही टनल से करवाई जाएगी। कार्य तेजी से चला हुआ है। कंपनी को नियमानुसार कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। -आनंद दहिया, प्रोजेक्ट मैनेजर, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण


936 मीटर लंबी है शमलेच टनल
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोलन के शमलेच में फोरलेन की पहली टनल का निर्माण किया जा चुका है। यह टनल 936 मीटर लंबी है। इस टनल में हल्का सा कर्व है। इस टनल से वर्ष 2021 से वाहन चल रहे हैं। इस टनल से सोलन से कुमारहट्टी जाने वाले वाहन गुजरते हैं। वहीं टनल सोलन से कुमारहट्टी की लंबाई तीन किलोमीटर भी कम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed