फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   second time report of relatives of coronavirus infected in Hamirpur negative

खुशखबर: हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के परिजनों की दूसरी बार रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 24 Apr 2020 08:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
second time report of relatives of coronavirus infected in Hamirpur negative
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण के दो मामले सामने आने के एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार राहत की खबर है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में दोनों कोरोना संक्रमितों के परिवार के सभी सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 12 सैंपल टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे थे। प्रशासन ने दोनों संक्रमितों के सैंपल भी दोबारा जांच के लिए भेजने का निर्णय लिया था, लेकिन कोरोना प्रोटोकाल का हवाला देकर फैसला बदलना पड़ा।

विज्ञापन


प्रशासन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 14 दिन के प्रोटोकाल के चलते कोरोना संक्रमितों की निर्धारित अवधि से पूर्व सैंपल नहीं लिए जा सकते। गुरुवार को प्रवासी ठेकेदार की पत्नी के परिवार से चार सैंपल लिए गए, जबकि एक माह के नवजात का सैंपल नहीं लिया। उपमंडल नादौन में निजी स्कूल प्रिंसिपल के परिवार से आठ सैंपल जांच को भेजे थे।
विज्ञापन


दोनों परिवार घर पर ही क्वारंटीन हैं। उधर, उपायुक्त हरिकेश मीणा ने कहा कि हमीरपुर में कोरोना संक्रमण के दो मामले आने के बाद 538 लोगों के नमूने लिए थे। इनमें 510 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 28 नमूनों की रिपोर्ट आनी है। शुक्रवार दोपहर तक चार नमूने एकत्र किए गए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्तियों के प्राथमिक एवं द्वितीय संपर्कों के नमूने जांच को भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके नजदीकी परिजनों एवं प्राथमिक संपर्कों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री व संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। कहा कि कंटेनमेंट व बफर जोन सहित जिले में एहतियातन विशेष एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया। विदेश यात्रा अथवा बाहरी राज्यों एवं जिलों से 15 मार्च के बाद पहुंचे सभी लोगों की भी स्क्रीनिंग की गई। जिले में 72 हजार से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed