फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   second platform will be developed on una railway station

हिमाचल के इस रेलवे स्टेशन पर इतने करोड़ से बनेगा दूसरा प्लेटफार्म

Sun, 16 Jun 2019 12:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Jun 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
second platform will be developed on una railway station
प्रतीकात्मक तस्वीर

वित्त और कारपोरेट विभाग के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। अनुराग ठाकुर ने प्रेस बयान में कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए रेल अधिकारियों को जल्द औपचारिकताएं पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्लेट फार्म 5.9 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर-1 को एक फुट ओवरब्रिज से जोड़ने का काम होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरा प्लेटफार्म बनने से जहां यात्रियों को लाभ होगा। वहीं, अधिक रेलगाड़ियों को लाने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल रेलवे स्टेशन पर एक प्लेटफार्म होने से कई बार यात्रियों को दूसरी लाइन पर खड़ी गाड़ी से उतरना पड़ता है, जिससे दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरे प्लेटफॉर्म का फुट ओवरब्रिज की औपचारिकताएं पूरी करते हुए टेंडर प्रक्रिया कर दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि रेलवे स्टेशन को मोदी सरकार ने आदर्श रेलवे स्टेशन बनाने की कैटेगरी में रखा है, अब इसका भी खाका तैयार कर लिया गया है।

ऊना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने पर अलग से 1.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जिसके तहत यात्रियों को टच स्क्रीन, ऑटो अनाउंसमेंट, डीलक्स शौचालय में आई हेल्प यू, विकलांग लोगों के लिए अलग से बेहतर एंट्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि वेटिंग हॉल को भी बड़ा किया गया है। 

बैंच लगाने के निर्देश दे दिए गए

वहां यात्रियों को बैठने में दिक्कत न हो इसके लिए जल्द ही बैंच लगाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऊना रेलवे स्टेशन से वर्तमान समय में सात रेलगाडिय़ां चलती हैं। रेलवे विभाग के साथ और रेलगाडिय़ों के विस्तारीकरण का मामला भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नंगल -ऊना से तलवाड़ा रेल लाइन का कार्य दौलतपुर चौक तक पूर्ण हो चुका है ,हिमाचल की सीमा तक निर्माण कार्य जारी है।

अनुराग ने कहा कि पंजाब में कुछ गांवों में भूमि अधिग्रहण को लेकर दिक्कत रही है उसको लेकर रेलवे विभाग ने पंजाब के अधिकारियों के साथ बात की है और इस मामले को पंजाब सरकार से भी उठाया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि तलवाड़ा से मुकेरियां तक के लिए भी अलग से रेल लाइन बिछाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रेल ट्रैक पर तेज गति के साथ रेल विस्तारीकरण का कार्य हो रहा है।

प्रयास किया जाएगा कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण हो और यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके। रेलवे अधिकारियों ने ऊना रेलवे स्टेशन पर होने वाले विस्तार कार्यों को लेकर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को विस्तृत जानकारी भी दी है। रेलवे विभाग के एडीआरएम कर्ण सिंह, मंडल के प्रमुख अभियंता पी के गुप्ता, दिलीप बजाज और जगदीप सहित अन्य अधिकारियों ने ऊना रेलवे स्टेशन का दौरा कर जल्द कार्य शुरू करने को लेकर निरीक्षण भी किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed