{"_id":"5e33f5918ebc3e4b4c4399eb","slug":"second-minor-boy-dead-body-found-in-jungle-after-six-days-in-fatehpur-in-kangra-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिन बाद जंगल में मिला दूसरे लापता नाबालिग का शव, क्षेत्र में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिन बाद जंगल में मिला दूसरे लापता नाबालिग का शव, क्षेत्र में सनसनी
Fri, 31 Jan 2020 03:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/राजा का तालाब (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा/राजा का तालाब (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 31 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर की ठेहड़ पंचायत के गंडीरी गांव से 26 जनवरी से लापता दूसरे नाबालिग अभिषेक (17) पुत्र जोगिंद्र सिंह का शव भी जंगल की खाई से बरामद कर लिया है। अभिषेक के शरीर पर जख्म हैं। कमीज और एक तौलिया खाई में टहनियों के बीच फंसा था।
विज्ञापन
फतेहपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर जरनोली के जंगल में जिस खाई में शव मिला, वह जगह रमन के शव मिलने वाले स्थान से करीब 400 मीटर दूर था। अभिषेक के चचेरे भाई रमन कुमार (11) का शव जंगल में ही वीरवार को मिला था। पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने अभी तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
पांच दिन बाद जंगल में मिला लापता नाबालिग का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन