{"_id":"5e32cac28ebc3e7090295070","slug":"minor-boy-dead-body-found-in-jungle-after-five-days-in-fatehpur-in-kangra-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद जंगल में मिला लापता नाबालिग का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद जंगल में मिला लापता नाबालिग का शव, हत्या की आशंका
Thu, 30 Jan 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 Jan 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के दिन घर से गायब हुए दो नाबालिगों में से एक का शव पांच दिन बाद जंगल में मिला है जबकि दूसरा अभी लापता है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव जंगल में फेंका गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रमन कुमार (11) पुत्र रमेश सिंह गांव गंडीरी डाकघर गद्रोली तहसील फतेहपुर के रूप में हुई है। अभिषेक (17) पुत्र जोगिंद्र सिंह को पुलिस जंगल में तलाश कर रही है। एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि शव के पास जूते मिले हैं जबकि कुछ दूरी पर एक मोबाइल और दराती भी मिली है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वीरवार को गांव कनैट घघर के जंगल में भेड़-बकरियां चरा रहे व्यक्ति ने शव देखा। सूचना पर इंदौरा पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया। क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब धर्मशाला से सहायक निदेशक डॉ. एसके पाल व वैज्ञानिक सहायक अजय राणा भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन