फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seat for special catagery passanger in compulsary in buses

विशेष श्रेणी यात्रियों को बस में सीट नहीं देना पड़ेगा महंगा, विभाग करेगा ये कार्रवाई

Sun, 19 Nov 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Nov 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 seat for special catagery passanger in compulsary in buses

अगर आप विशेष श्रेणी यात्री हैं और रोज बस में सफर करते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें। विशेष श्रेणी यात्रियों को बसों में सफर के दौरान परेशानी से बचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 

विज्ञापन



निजी बसों में सफर करने वाले विशेष श्रेणी यात्रियों की परेशानी को नजरंदाज करना संचालकों को भारी पड़ सकती है। परिवहन विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि अगर किसी बस में विशेष श्रेणी यात्री (एससीपी) को सीट नहीं मिलती तो उससे किराया नहीं लिया जा सकता। 
विज्ञापन


यह भी कहा है कि विशेष श्रेणी यात्रियों के बस में सफर करने के दौरान सीट दिलाना चालक और परिचालक की जिम्मेदारी होगी। सीट न मिलने की सूरत में दो हजार से ज्यादा का जुर्माना हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लिया फैसला

 seat for special catagery passanger in compulsary in buses

दरअसल, निजी बसों में सफर के दौरान कई बार सीट न होने के बावजूद बस चालक और परिचालक सवारियां चढ़ाते चलते हैं। इस दौरान विशेष श्रेणी में शामिल महिलाओं, दिव्यांगों, कैंसर मरीजों और वरिष्ठ नागरिकों को सीट भी नहीं मिलती।

परिवहन विभाग को बड़ी संख्या में इस संबंध में शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए विभाग ने आदेश जारी किए हैं। एससीपी श्रेणी के लिए हर बस में बाई ओर की चालीस फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं।

इसके अलावा चालकों व परिचालकों के लिए निर्देश हैं कि अगर बस में इस श्रेणी के यात्री को सीट नहीं मिलती तो उसका किराया लौटाना पड़ेगा। यही नहीं, अगर शिकायत हुई और जांच में आरोपी सही निकले तो दो हजार से ज्यादा का जुर्माना भी लग सकता है।

सीट न मिले तो विभाग से करें शिकायत

 seat for special catagery passanger in compulsary in buses

इस आदेश के बाद सरकारी व निजी बसों में यात्रियों को सीट न होने के बावजूद ठूंस ठूंस कर भरने और उससे यात्रियों को होने वाली परेशानी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।

सीट न मिलने की सूरत में परिवहन विभाग में लिखित शिकायत की जा सकती है। शिकायतकर्ता अपनी समस्या को संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के अलावा परिवहन आयुक्त कार्यालय में दर्ज करा सकता है। इसके अलावा ई मेल या आफिस के फोन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed