फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   SDM conducts surprise inspection of HRTC Workshop in Chamba Himachal Pradesh

चंबा: अचानक एचआरटीसी वर्कशॉप पहुंचे एसडीएम, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Fri, 08 Apr 2022 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Apr 2022 06:16 PM IST
सार

एसडीएम ने सभी बसों का ब्योरा कार्यालय तलब किया है, जिससे समय रहते इन बसों को कंडम घोषित किया जा सके। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसें इन दिनों बीच राह खराब हो रही हैं। साथ ही वर्कशॉप में भी काफी गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी हैं।

विज्ञापन
SDM conducts surprise inspection of HRTC Workshop in Chamba Himachal Pradesh
एसडीएम चंबा नवीन तनवर - फोटो : संवाद

विस्तार

चंबा जिला मुख्यालय के समीप स्थित एचआरटीसी वर्कशॉप में उस समय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया जब, एसडीएम नवीन तनवर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 21 बसें ब्रेकडाउन पाई गईं। इसके अलावा कुछ बसों की हालत बेहद खस्ता पाई गई।

विज्ञापन


एसडीएम ने सभी बसों का ब्योरा कार्यालय तलब किया है, जिससे समय रहते इन बसों को कंडम घोषित किया जा सके। जानकारी के मुताबिक जिले के विभिन्न रूटों पर दौड़ने वाली बसें इन दिनों बीच राह खराब हो रही हैं। साथ ही वर्कशॉप में भी काफी गाड़ियां मरम्मत के लिए खड़ी हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ियों के पुर्जों की कमी की वजह से बसों को दुरुस्त करने में समय लग रहा है। इससे जहां रूट प्रभावित हो रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ यात्रियों को पैदल और निजी टैक्सियों में सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिलेभर के 106 रूटों पर सरकारी बसें चलाई जा रही हैं। एचआरटीसी बसें अपने निर्धारित रूटों पर पहुंचने से पहले ही खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर एसडीएम एचआरटीसी वर्कशॉप में अचानक पहुंच गए। बहरहाल, एसडीएम ने गाड़ियों को लेकर रिपोर्ट भी कार्यालय तलब की है। एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने बताया कि वर्कशॉप का निरीक्षण कर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed