फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   screening of people at mehatput barrier una himachal pradesh

रात को खाली स्वास्थ्य स्टाफ के तंबू, मैहतपुर बॉर्डर पर नहीं हो रही स्क्रीनिंग

Mon, 25 May 2020 01:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहतपुर (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 May 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
screening of people at mehatput barrier una himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं, दूसरी ओर स्थानीय प्रवेशद्वार पर रात को स्वास्थ्य स्टाफ के तंबू खाली होने से बाहर से आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तक नहीं हो पा रही है। यही कारण है कि रात को बाहरी राज्यों से मैहतपुर पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये लोग निजी वाहनों में रात भर बैठने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


कई लोगों की रातें सड़क पर ही कट रही हैं। प्रवेशद्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों की मानें तो दो-तीन दिन से स्वास्थ्य स्टाफ के रात्रि शिफ्ट में ड्यूटी पर न आने से वे बाहर से आने वाले लोगों को बिना मेडिकल जांच आगे नहीं भेज सकते। शनिवार रात्रि को करीब 2 बजे मैहतपुर प्रवेशद्वार पर अपने बेटे के साथ दिल्ली से नकड़ोह आ रहे सेना के जवान गुलाम मुहम्मद के मुताबिक अधिकृत पास होने के बावजूद उन्हें रविवार सुबह तक इसलिए दाखिल नहीं हो दिया गया, क्योंकि मेडिकल स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मी जब तक थर्मल स्क्रीनिंग नहीं कर लेते, तब तक आगे नहीं जाने की इजाजत नहीं है। दिल्ली से आए एक अन्य परिवार ने भी शनिवार की रात अपनी गाड़ी में गुजारी। कई अन्य लोग भी सुबह होने और स्वास्थ्य स्टाफ के आने का इंतजार करते देखे गए। सेना की वर्दी में छुट्टी लेकर घर जा रहे गुलाम मुहम्मद ने कहा कि स्वास्थ्य महकमे के इंतजामों को देखकर धक्का लगा। बड़ा सवाल यह कि रात्रि के वक्त अपने राज्य लौटने वाले उन लोगों का आखिर कसूर हैं, जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग के लिए रातें सड़क पर गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ की कमी के कारण शाम आठ बजे तक बैठ रहा स्टाफ: सीएमओ
सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण मैहतपुर बैरियर सहित अन्य बॉर्डर एरिया में सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक ही स्टाफ बैठता है। उन्होंने कहा कि रेड जोन वालों की संस्थागत क्वारंटीन सेंटर और अन्य लोगों की मेडिकल जांच होम क्वारंटीन के दौरान ही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed