फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scotch Gold Award for the Jail Department for every hand job campaign

हर हाथ को काम अभियान के लिए जेल विभाग को स्कॉच गोल्ड अवार्ड

Thu, 14 Mar 2019 06:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Scotch Gold Award for the Jail Department for every hand job campaign

प्रदेश जेल विभाग के सभी जेलों में हर हाथ को काम अभियान के जरिये कैदियों के सुधार के प्रयासों के लिए बड़ा सम्मान मिला है। स्कॉच ग्रुप ने हिमाचल जेल विभाग को स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया है। पिछले दिनों दिल्ली में हुए कार्यक्रम में डीजी जेल सोमेश गोयल ने यह सम्मान हासिल किया।

विज्ञापन


विभाग ने पिछले कुछ सालों में कैदियों के हाथों से बने उत्पादों को बेचकर अपनी कमाई करोड़ों में पहुंचा ली है। यही नहीं, कैदियों को भी एक करोड़ से ज्यादा का भत्ता दिया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल की जेलों में बंद कैदी बेकरी उत्पादों से लेकर लकड़ी और लोहे के फर्नीचर, रेडिमेड गारमेंट्स, सेनेटरी नैपकिन बना रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न स्थानों में पहल स्टोर के अलावा दो साल पहले सजायाफ्ता कैदियों की ओर से संचालित शिमला बुक कैफे को लेकर देश दुनिया में तारीफें बटोरी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल विभाग के अलावा हिमाचल पुलिस को भी थाना स्तर पर नशा निवारण समितियां गठित कर नशे पर लगाम कसने के प्रयास को स्कॉच अवार्ड दिया गया है। जयराम सरकार के गठन के बाद से नशे पर लगाम कसने के लिए हिमाचल पुलिस ने कई प्रयास किए हैं।


इनमें थाना स्तर पर नशा निवारण कमेटियां भी बनाई गईं, जिनके जरिये आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। हालांकि, हिमाचल पुलिस की ओर से यह सम्मान प्राप्त करने के लिए कोई भी अफसर दिल्ली नहीं जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed