{"_id":"574049144f1c1bdb6aac78a2","slug":"scorching-heat-wave-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपने लगा हिमाचल, लू चलने की चेतावनी हुई जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपने लगा हिमाचल, लू चलने की चेतावनी हुई जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 May 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री से अधिक हो गया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित बद्दी, नालागढ़, अर्की, कुनिहार, पांवटा साहिब और नाहन के कई क्षेत्रों में रविवार को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री से अधिक हो गया है। ऐसे में लू चलने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को पांवटा साहिब में सबसे अधिक 43 डिग्री पारा रिकार्ड किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 41.8, हमीरपुर में 37.1, बिलासपुर में 37.2, कांगड़ा में 36.9, सुंदरनगर में 36.6, भुंतर में 36.2, नाहन में 34.9, सोलन में 32.4, धर्मशाला में 33.8, चंबा में 34.5, शिमला में 28.3, कल्पा में 25, मनाली में 26 और केलांग में 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई को पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
उधर, सिरमौर जिला के कई इलाकों में शुक्रवार रात तूफानी हवाएं चलने से भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर घरों की छत्ते उखड़ गई। फलों की फसल को भी हुई भारी क्षति हुई है। कई इलाकों में बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हुआ। पच्छाद के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल है।
विज्ञापन